Chief Minister's Property: योगी से लेकर केजरीवाल तक कितने संपत्ति के हैं मालिक, ये हैं देश के सबसे गरीब सीएम

क्या आपको पता है देश का सबसे अमीर और सबसे गरीब सीएम कौन है, सीएम योगी और केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति है जान लें.

डीएनए हिंदी: ऐसा नहीं है कि देश में सभी सीएम करोड़पति हैं, बल्कि कुछ ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति लाखों में है या उनके पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है. निर्वाचन आयोग को दिए एक हलफनामे के अनुसार चलिए जानें कि देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब सीएम कौन हैं. 

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सभी मुख्यमंत्रियों में से सबसे कम संपत्ति है. चुनाव आयोग को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ममता बनर्जी की कुल संपत्ति 16.72 लाख रुपए हैं.

Pinarayi Vijayan

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पास कुल 1 करोड़ 18 लाख की संपत्ति है. 
 

Manohar Lal Khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के पास कुल 1.27 करोड़ की संपत्ति है. 

N Biren Singh

मणिपुर के मुख्यमंत्री के एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) के पास चुनाव आयोग के अनुसार कुल 1 करोड़ 47 लाख रुपए की संपत्ति है.

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पास कुल 1 करोड़ 54 लाख रुपए की संपत्ति है.

Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के पास कुल 1 करोड़ 94 लाख रुपए की संपत्ति है.

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की संपत्ति 3.09 करोड़ रुपए है.
 

Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के पास कुल 3 करोड़ 34 लाख रुपए की संपत्ति है. 

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पास कुल 3 करोड़ 44 लाख रुपए की संपत्ति है.