Makar Sankranti 2024 Wishes: खास मनाएं मकर संक्रांति का त्योहार, इन संदेशों के साथ दें करीबियों को शुभकामनाएं

Aman Maheshwari | Updated:Jan 13, 2024, 05:20 PM IST

Makar Sankranti 2024 Wishes

Makar Sankranti 2024 Wishes In Hindi: मकर संक्रांति इन खास मैसेज के साथ अपनों को बधाई दे सकते हैं.

डीएनए हिंदीः मकर संक्रांति का पर्व पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम (Happy Makar Sankranti 2024) से मनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति या खिचड़ी संक्रांति (Makar Sankranti 2024) के नाम से जानते हैं. वहीं गुजरात में उत्तरायण, पंजाब-हरियाणा में माघी और लोहड़ी, तमिलनाडु में पोंगल और केरल में विलक्कू के नाम से जानते हैं. इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा. कई लोग 14 जनवरी को भी मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024 Wishes In Hindi) मनाएंगे. मकर संक्रांति के खास पर्व पर अपने दोस्तों और करीबियों को बधाई देनी है तो यहां इन मैसेज से विशेज (Makar Sankranti 2024 Wishes) भेज सकते हैं.

मकर संक्रांति पर इन मैसेज के साथ करें विश (Makar Sankranti 2024 Wishes In Hindi)
पतंग से भी ऊंची हो आपकी उड़ान
गुड़ से भी मीठा हो आपका जीवन
Happy Makar Sankranti 2024

मकर संक्रांति का त्योहार सबने अपनाया
पंजाबी, हिन्दू, मुस्लिम, सिख-ईसाई सबने मिलकर मनाया,
गुड़ और तिल के पकवान को सबने खाया
बच्चों ने खूब पतंग को उड़ाया
Happy Makar Sankranti 2024

तिल हम हैं और गुड़ हैं आप
मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप
मकर संक्रांति से हो रही है साल की शुरुआत
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार
Happy Makar Sankranti 2024

रामलला के दर्शन का लिए जाने वाले हैं अयोध्या, इन 5 धार्मिक स्थलों के भी करें दर्शन

काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,
टूटे ना कभी डोर विश्वास की,
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की
Happy Makar Sankranti 2024

तिलकुट की खुशबू, दही-चूड़ा की बहार
आपको मुबारक हो मकर संक्रांति का त्योहार
Happy Makar Sankranti 2024

पल-पल सुनहरे फूल खिलें
कभी न हो आपका कांटों से सामना
आपका जीवन खुशियों से भरा रहे
संक्रांति पर यही है हमारी शुभकामना
Happy Makar Sankranti 2024

गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब,
और भगवान सूर्य का आशीर्वाद,
यही है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
Happy Makar Sankranti 2024

सपनों को लेकर मन में,
उड़ाएंगे पतंग गगन में ,
ऐसी भरेगी उड़ान ये पतंग,
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग
Happy Makar Sankranti 2024

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Happy Makar Sankranti 2024 Makar Sankranti 2024 Makar Sankranti 2024 Wishes Makar Sankranti 2024 Wishes In Hindi