trendingPhotosDetailhindi4045676

Daily Horoscope 18th August : सुकून में रहेंगे मेष के जातक, वृष को मिलेगा दोस्तों का साथ

Daily Horoscope 18th August: आज क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए आज किस राशि के जातक को शुभ फल प्राप्त होगा और किस राशि के जातक को परेशानी हो सकती है.

Daily Horoscope 18th August : आइये जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं? आपके जीवन पर नक्षत्रों का क्या प्रभाव पड़ने वाला है? आज आपके नक्षत्र किस करवट बैठेंगे? आज क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए.  आज किस राशि के जातक को शुभ फल प्राप्त होगा और किस राशि के जातक को परेशानी हो सकती है.
 

1.मेष और वृष

मेष और वृष
1/6

मेष - आज आप ख़ुद को सुकून की मनोदशा में पाएंगे. आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे. नौकरीपेशा लोग आज काम का अत्याधिक दबाव महसूस करेंगे. आपके परिवार का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे प्रदर्शन द्वारा  लाभ दिला सकता है.

शुभ अंक - 1                        
शुभ रंग – पीला
उपाय - उगते सूर्य को अर्घ्य दीजिए.
          
वृषभ- दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी. अच्छी ख़बर मिलेगी. दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है. इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए. खरीदारी कर सकते हैं. बजट का ख्याल रखें.

शुभ अंक - 3                         
 शुभ रंग - केसरिया
उपाय - विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा.



2.मिथुन और कर्क

मिथुन और कर्क
2/6

मिथुन - आज़ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें. मुश्किल घड़ी में मित्र काम आएंगे. पर नज़दीकी लोगों से मतभेद उभर सकते हैं.

शुभ अंक - 5                           
शुभ रंग - हरा
उपाय - नवग्रह मंदिर में शंख का दान कीजिए.

कर्क - अपना धैर्य न खोएँ, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में. निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें. होशियारी और प्रभाव का उपयोग कर मुद्दों को हल कर लेगे. आपकी कोशिश संतोषजनक साबित होगी.

शुभ अंक - 2                         
शुभ रंग - सफेद
उपाय - शिवलिंग पर आज कच्चा दूध अर्पित करें.
 



3.सिंह और कन्‍या

सिंह और कन्‍या
3/6

सिंह - अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा. होशियारी से निवेश करें. अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे. हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है.

शुभ अंक - 9                          
शुभ रंग - लाल
उपाय – केले पे पेड़ पर हल्दी का जल अर्पित करें.


कन्या - समस्याओं को हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है. बड़ो की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे. कारोबारी जीवन में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है.

शुभ अंक - 6                
शुभ रंग - गुलाबी
उपाय - आज किसी मंदिर के आस-पास पीली मिठाई का वितरण करें.



4.तुला और वृश्चिक

तुला और वृश्चिक
4/6

तुला - प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा. निवेश फ़ायदेमंद रहेगा . नए संबंधों के बनने की संभावना है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें. किसी आगंतुक का आगमन हो सकता है.

शुभ अंक - 8                       
शुभ रंग - नीला
उपाय - ओम नमो नारायणाय का उच्चारण करें. 

वृश्चिक - आज दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे. साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें. यात्रा के योग बन रहे हैं लेकिन टाल देना आपके लिए बेहतर होगा. संतान पक्ष से सकारात्मक संदेश प्राप्त हो सकता है.

शुभ अंक - 4                       
शुभ रंग - भूरा
उपाय - जरूरतमंदों के बीच पढ़ाई लिखाई संे संबंधित चीजों को वितरित करें.
 



5.धनु और मकर

धनु और मकर
5/6

धनु - आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा. निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें. घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है. इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें. दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें.

शुभ अंक - 7                       
शुभ रंग - क्रीम
उपाय – संत महात्मा  को अंगवस्त्र का दान करें.

मकर - आज आपकी उम्मीदों पर कोई पानी फेर सकता है. उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें. आज आपका ऊर्जा से भरपूर, और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा. आपका साहस आपको सफलता दिलाने में सफल रहेगा.

शुभ अंक - 3                      
शुभ रंग - केसरिया
उपाय - नहाने के पानी में गुलाबजल डालकर नहायें.



6.कुंभ और मीन

कुंभ और मीन
6/6

कुंभ - इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है. आज दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेंगे. ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें. ग़लतफ़हमी से बचने का प्रयास करें. जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें.

शुभ अंक - 5                
शुभ रंग - हरा
उपाय - गणपति को दुर्वा अर्पित करें.
   

मीन  - आपका वक़्त सुकून वाला रहेगा. विवादित मुद्दों को उठाने से बचें. आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा. संतान के व्यवहार से आहत हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र पर आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है.  कारोबारी फैसले लेने में जल्दीबाजी नहीं करें. 

शुभ अंक - 2                 
शुभ रंग - सिल्वर
उपाय – हल्दी का दान करे, शुभ रहेगा.



LIVE COVERAGE