trendingNowhindi4041448

August 2022 Vrat/ Tyohar List: सावन सोमवारी से लेकर रक्षाबंधन और कृष्णाष्टमी तक अगस्त में होंगे ढेर सारे पर्व

August 2022 Vrat Tyohar List: अगस्त में खूब सारे त्योहार मनाए जाने वाले हैं. इनमें श्रावण सोमवार, मंगला गौरी व्रत, कजरी तीज, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी पर्व शामिल हैं. देखिए पूरी लिस्ट

August 2022 Vrat/ Tyohar List: सावन सोमवारी से लेकर रक्षाबंधन और कृष्णाष्टमी तक अगस्त में होंगे ढेर सारे पर्व
अगस्त 2022 व्रत और त्योहार

डीएनए हिंदी: August 2022 Vrat Tyohar List- हिन्दू पंचांग में अगस्त का महीना बहुत महत्वपूर्ण है. इस महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. श्रावण और भादौ मास होने के कारण अगस्त में श्रावण सोमवार, मंगला गौरी व्रत, कजरी तीज, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी पर्व मनाए जाएंगे. भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व भी इसी मास में मनाया जाएगा. आइए देखते हैं अगस्त 2022 (August 2022 Vrat List) में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट. 

अगस्त 2022 व्रत त्योहार लिस्ट (August 2022 Vrat Tyohar List in Hindi)

  • 1 अगस्त, सोमवार: दूर्वा गणपति व्रत, श्रावण सोमवार

  • 2 अगस्त, मंगलवार: नागपंचमी

  • 3 अगस्त, बुधवार: कल्कि अवतार

  • 8 अगस्त, सोमवार: पुत्रदा एकादशी, श्रावण सोमवार

  • 9 अगस्त, मंगलवार: मंगल प्रदोष, मंगला गौरी व्रत

  • 11 अगस्त, गुरुवार: रक्षाबंधन

  • 12 अगस्त, शुक्रवार: स्नान-दान पूर्णिमा

  • 14 अगस्त, रविवार: कजरी तीज

  • 16 अगस्त, मंगलवार: गोगा पंचमी

  • 17 अगस्त, बुधवार: हलषष्ठी व्रत/हरछठ

  • 19 अगस्त, शुक्रवार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

  • 23 अगस्त, मंगलवार: अजा एकादशी/ गोवत्स द्वादशी

  • 24 अगस्त, बुधवार: प्रदोष व्रत

  • 25 अगस्त, गुरुवार: शिव चतुर्दशी व्रत

  • 27 अगस्त, शनिवार: कुशग्रहणी अमावस्या

  • 30 अगस्त, मंगलवार: हरितालिका तीज

  • 31 अगस्त, बुधवार: गणेश चतुर्थी

Sawan Shivratri 2022: श्रावण मास के शिवरात्रि पर करें शिव षडक्षर स्तोत्र का पाठ, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

अगस्त 2022 में राशि परिवर्तन करेंगे ये ग्रह (August 2022 Rashi Parivartan List)

बुध ग्रह गोचर अगस्त 2022

1 अगस्त, सोमवार: कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में
21 अगस्त, रविवार: सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में 

शुक्र ग्रह गोचर अगस्त 2022

7 अगस्त, रविवार: मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में
31 अगस्त, बुधवार: कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में

सूर्य ग्रह गोचर अगस्त 2022

17 अगस्त, बुधवार: कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में

मंगल ग्रह गोचर अगस्त 2022

10 अगस्त, बुधवार: मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में

Sawan Shivratri 2022: सावन में हर रोज करें भगवान शिव के इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.