Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा 2022 पर इन 3 राशि के जातक रहेंगे बेहद ख़ुश, बन रहे हैं तीन अनोखे संयोग

शांतनू मिश्र | Updated:Jul 05, 2022, 11:42 AM IST

guru purnima 2022, Guru Purnima 2022 Date, गुरु पूर्णिमा 2022

Guru Purnima 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन तीन प्रमुख ग्रह एक ही राशि में विराजमान होंगे जिससे अद्भुत संयोग बनेगा.

डीएनए हिंदी: Guru Purnima 2022- 13 जुलाई को पूरा देश गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाएगा. सनातन धर्म में गुरुओं का स्थान भगवान से भी ऊंचा रखा गया है. शास्त्रों में बताया गया है 'गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा। गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः।।' जिसका अर्थ है कि गुरु ब्रह्म है गुरु विष्णु हैं और गुरु महादेव हैं. गुरुदेव ही साक्षात परब्रह्म. इसलिए गुरुओं को सदैव प्रणाम करना चाहिए. आषाढ़ मास के पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा 2022 (Guru Purnima 2022 Trigrahi Yog) पर्व मनाया जाएगा. 

हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा 2022 पर तीन प्रमुख ग्रह एक ही राशि में विराजमान होंगे जिससे त्रिग्रही योग बनेगा. बता दें कि इस दिन सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह मिथुन राशि में विराजमान होंगे जिससे एक अद्भुत संयोग बनेगा. इससे इन तीन राशियों को बहुत लाभ होगा. 

मिथुन राशि ( Guru Purnima 2022 Significance)

गुरु पूर्णिमा 2022 के दिन इस संयोग से मिथुन राशि के जातकों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. वे अपने अपने करियर में सफलता हासिल करेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. इसके साथ उनके खर्चे कम और धन में वृद्धि होगी. इस समय में कुछ शुभ समाचार मिलने के अच्छे संकेत हैं.

Guru Purnima 2022: इस साल क्यों खास है यह दिन,जानें पूजा विधि, तारीख और कैसे बनेंगे 4 संयोग 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी गुरु पूर्णिमा पर्व अच्छे बदलाव लाएगा. उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्त होगी. कई लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. साथ ही जो लो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें भी शुभ समाचार प्राप्त होगा. किसी भी शुभ कार्य को शूर करने का यह उत्तम समय है. 

वृषभ राशि (Guru Purnima 2022 Sanyog)

वृषभ राशि में त्रिग्रही निर्माण से जातक को धन लाभ होने का उत्तम संकेत है. इसके साथ उन्हें उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा इसकी संभावना भी अधिक है. धन के नए स्त्रोत खुलेंगे और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. विवाह प्रस्ताव आने के भी संकेत अच्छे हैं. 

Guru Purnima 2022: अपनी राशि के अनुसार करें इन गुरु मंत्रों का जाप, मिलेंगे शुभ फल

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Guru Purnima 2022 guru purnima dates Guru Purnima 2022 in Hindi Dharma