trendingNowhindi4045831

Krishna Janmashtami 2022: राशि के अनुसार श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लगाएं इन चीजों का भोग

Krishna Janmashtami 2022 Bhog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस जन्माष्टमी पर्व के दिन लड्डू गोपाल को राशि के अनुसार भोग लगाने से सभी राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा. आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार किन चीजों का लगाना चाहिए.

Krishna Janmashtami 2022: राशि के अनुसार श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लगाएं इन चीजों का भोग
लड्डू गोपाल

डीएनए हिंदी: Krishna Janmashtami 2022- धर्म में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. सनातन संस्कृति में जन्माष्टमी पर्व का महत्व सबसे अधिक माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था जिन्होंने कंस का वध किया और महाभारत के रणभूमि में अर्जुन और पांडवों का मार्गदर्शन किया था. जन्माष्टमी के पर्व के दिन भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा करने से और उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने से भक्तों को बहुत लाभ होता है. साथ ही जीवन में सुख समृद्धि आती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस जन्माष्टमी पर्व के दिन लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Ka Bhog) को राशि के अनुसार भोग लगाने से सभी राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा. आइए जानते हैं की राशि के अनुसार किन चीजों का लगाना चाहिए.

जन्माष्टमी पर्व पर राशि के अनुसार इन चीजों का लगाएं भोग (Krishna Janmashtami 2022 Bhog)

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन गाय के दूध से बने मीठे पकवान का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से उनके जीवन में सुख समृद्धि आएगी.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को दही से बनी चीजों का या रसगुल्ले का भोग लगाना चाहिए.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक कान्हा को दही का भोग लगाएं. इससे उन्हें शुभ फल प्राप्त होगा.

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक श्री कृष्ण को दूध में केसर मिलाकर शुद्ध पेय का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से उनके जीवन में नकारात्मकता खत्म हो जाएगी.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक पंच मेवे केले का भोग अवश्य लगाएं.

Krishna Janmashtami 2022 : ये थीं कृष्ण की 8 मुख्य पत्नियां, जानिए सत्यभामा और रुक्मिणी के अलावा कौन-कौन थीं शामिल

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए केसर से मिश्रित दूध का भोग लगाएं. इसके साथ वे जन्माष्टमी के दिन गाय को मीठी रोटी दान करें.

तुला राशि: तुला राशि के लिए यह सुझाव दिया जाता है कि वह भगवान श्री कृष्ण को कलाकंद और 5 तरह के फलों का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक मनोकामना पूर्ति के लिए केसरिया चावल का भोग श्री कृष्ण को अर्पित करें.

धनु राशि: भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर धनु राशि के लोग भगवान श्री कृष्ण को बादाम का हलवा अवश्य रखें. ऐसा करने से उनके सभी कार्य शुभ होंगे.

मकर राशि: मकर राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन धनिए की पंजीरी का भोग अर्पित करें.

कुंभ राशि: जन्माष्टमी पर्व पर कुंभ राशि के जातक कान्हा को बर्फी का भोग लगाएं या बूरा मिश्रित दूध अर्पित करें.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर केला या केसरिया जलेबी अर्पित करें. इससे उन्हें शुभ फल प्राप्त होगा.

Janmashtami 2022 Songs Bhajans : जन्‍माष्‍टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के ये भजन जरूर गाएं, कान्‍हा का बरसेगा आशीर्वाद

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.