Sawan Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा के दौरान न कटवाएं नाखून और बाल, ये गलतियां कर देंगी यात्रा असफल

शांतनू मिश्र | Updated:Jul 20, 2022, 01:04 PM IST

Sawan Kanwar Yatra 2022, Kanwar Yatra 2022 , सावन कांवड़ यात्रा 2022

Kanwar Yatra Mistakes: कांवड़ यात्रा के कुछ विशेष नियम निर्धारित किए गए हैं जिनका पालन यात्रा के दौरान करने से ही यह यात्रा सफल हो पाती है.

डीएनए हिंदी: Sawan Kanwar Yatra 2022- श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है. पूरे महीने शिव भक्त कांवड़ में पवित्र जल भरके प्रसिद्ध शिव मंदिरों में लंबी पैदल यात्रा कर महादेव को जल अर्पित करते हैं. श्रावण का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है इसलिए इस मास में महादेव की विशेष पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. सावन (Kanwar Yatra 2022) के महीने में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों की संख्या में कांवड़िए अपनी मनोकामनाओं के साथ लंबी और कठिन पदयात्रा पर निकलते हैं जिसे कांवड़ यात्रा के नाम से जाना जाता है. इस पवित्र यात्रा के कुछ विशेष नियम निर्धारित किए गए हैं जिनका पालन यात्रा के दौरान करने से ही यह यात्रा सफल हो पाती है. साथ ही ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कांवड़ यात्रा के दौरान किन नियमों का करना चाहिए पालन.

कांवड़ यात्रा के दौरान रखें इन नियमों का विशेष ध्यान (Sawan Kanwar Yatra 2022 Niyam)

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा के नियम, महत्व और इसकी पौराणिक कथा जान लें

कांवड़ यात्रा के दौरान इन बातों का भी रखें खास ध्यान (Kanwar Yatra 2022 Importance)

कांवड़ यात्रा के दौरान सूर्योदय से पहले उठकर सभी क्रियाओं को करके स्नान-ध्यान करें. साथ ही अगर आप यात्रा शुरू कर रहे हैं तो इसका ध्यान रखें कि यात्रा सूर्योदय के साथ शुरू हो और सूर्यास्त के खत्म हो. जो पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि यात्रा के दौरान गंगाजल से भरे कांवड़ को नीचे जमीन पर ना रखें.

यह भी पढ़ें: Sawan Durgashtami 2022: श्रावण मास कीदुर्गाष्टमी को घर के इस तरफ जलाएं धूप-दीप, मिलेगी सुख-समृद्धि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

sawan kanwar yatra 2022 Sawan kanwar Yatra 2022 Niyam sawan kanwar yatra significance  Sawan 2022 Dharma Dharma Aastha