trendingPhotosDetailhindi4048043

Ganesh Chaturthi 2022 : आज है गणेश उत्सव, ऐसे सजाएं गणपति को... देखकर हो जाएंगे खुश

Ganesh Chaturthi 2022 :गणेश जी की प्रतिमा को लोग तरह-तरह की चीज़ों से सजाते है. कई जगह पर्यावरण के हिसाब से फूलों का चुनाव किया जाता है तो कुछ लोग सोने और चांदी का बना हुआ गणपति सजावट किट भी ख़रीद कर रखते हैं कि साल दर साल उनका इस्तेमाल किया जा सके. आइए जानते हैं Ganapati Decoration के कुछ सबसे आसान तरीके

Ganesh Chaturthi 2022 : आज गणेशोत्सव है. यह गणपति के आगमन का दिन है. इको-फ्रेंडली गणपति से लेकर तमाम तरह की मूर्तियों को लोग बड़े प्यार से घर ला रहे हैं. गणपति उत्सव में सजावट का विशेष ध्यान रखा जाता है. गणेश जी की प्रतिमा को लोग तरह-तरह की चीज़ों (Ganapati Decoration Ideas) से सजाते है. कई जगह पर्यावरण के हिसाब से फूलों का चुनाव किया जाता है तो कुछ लोग सोने और चांदी का बना हुआ गणपति सजावट किट भी ख़रीद कर रखते हैं कि साल दर साल उनका इस्तेमाल किया जा सके. आइए जानते हैं कुछ सबसे आसान तरीके जिनके सहारे आप अपने गणपति को फ़टाफ़ट सुन्दर सज-धज दे सकते हैं. 

1. फूलों से सजते गणपति

 फूलों से सजते गणपति
1/6

इस वक़्त जब हम पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर ख़ासा चौकन्ने हैं, फूलों से किया हुआ गणपति का शृंगार बेहद सुन्दर लगेगा, साथ ही यह इको फ्रेंडली भी होगा क्योंकि फूल जैविक घटक है जो सड़ कर मिट्टी में मिल जाता है. इसे वातावरण को कोई क्षति नहीं पहुंचती है. 



2.ओरिगामी गणपति

ओरिगामी गणपति
2/6

ओरिगामी गणपति इन दिनों ट्रेंडिंग हैं. कई लोगइको फ्रेंडली गणेश जी के चक्कर में कागज की इस जापानी कला को चुनते हैं. इससे न केवल पंडाल, मंदिर और मूर्ती को सजाया जा सकता है बल्कि गणपति जी की मूर्ती भी बनाई जा सकती है. 
 



3.गणपति सजावट किट

गणपति सजावट किट
3/6


कई ऑनलाइन वेबसाइट गणपति सजावट किट बेचते हैं. सुन्दर चमकीले इन सज्जा किट का इस्तेमाल कई साल तक किया जा सकता है. यह कई साल तक आपकी सजावट वाली टेंशन को दूर कर देगा. यह आप अपने आस-पास की किसी दुकान में भी ढूंढ़ सकते हैं. 
 



4. अक्षत रोली का पारम्परिक शृंगार

 अक्षत रोली का पारम्परिक शृंगार
4/6

अगर आपने घर पर अपने हाथों से क्ले या मिट्टी से गणपति बनाया है तो अक्षत रोली का पारम्परिक शृंगार बेहद सुन्दर और सजीला रहेगा. आप चाहें तो चावल के आटे का घोल बनाकर गणपति को सजा सकते हैं. सफ़ेद और लाल का यह कॉम्बिनेशन बेहद सुरुचिपूर्ण नज़र आएगा. 
 



5. रंगोली से भरें अपने चारो ओर रंग

 रंगोली से भरें अपने चारो ओर रंग
5/6

विघ्नहर्ता गणेश को रंग पसंद हैं. आप गणपति की प्रतिमा ला रहे हैं तो रंगोली से घर-आंगन की सजावट को तवज्जो दे सकते हैं. गणपति कोबड़ी खूबसूरती से रंगोली में उकेरा भी जा सकता है. 
 



6. रंग बिरंगे या एक रंगे गणपति

 रंग बिरंगे या एक रंगे गणपति
6/6

गणपति की प्रतिमा एक रंग हो या कई रंग, हर रूप में बेहद कलात्मक नज़र आती है. अगर आप एक रंग वाले गणपति की प्रतिमा ला रहे हैं तो रंग बिंरगी माला का इस्तेमाल किया जा सकता है वहीँ रंग बिरंगे गणपति के साथ ला या सफ़ेद फूलों की माला अधिक जंचेगी। 



LIVE COVERAGE