trendingPhotosDetailhindi4038874

Puja Vastu Tips: पूजा में करें इन चार रंग की चीजों का इस्तेमाल, तभी मिलेगी सफलता

पूजा में चार रंगों का महत्व बहुत होता है. ये चार रंग अलग अलग गुणों का प्रतीक होते हैं. वास्तु के हिसाब से इन चार रंगों की चीजें पूजा में होनी चाहिए इससे आपकी पूजा सफल मानी जाती है. जानते हैं ये कौनसे रंग हैं और इनका महत्व क्या है

डीएनए हिंदी: घर में जब पूजा होती है तो हम काफी चीजों का ध्यान रखते हैं. पूजा कैसे होगी,उसमें किन चीजों का इस्तेमाल होगा. पूजा के विधि विधान क्या होंगे, हर चीज ऐसी हो जिससे शुभ संकेत मिले और पूजा का फल भी मिले. पूजा में किन रंगों का इस्तेमाल होता है कि यह भी बहुत महत्वपूर्ण पहलु है.
 

1.सफेद रंग

सफेद रंग
1/5

सफेद रंग (White Color) को शांति का प्रतीक कहते हैं, वास्तु में इस रंग का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि इसका आपकी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है. घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, दीपक में जलने वाली बाती, कैंडल, अक्षत, फूल, जनेऊ सब सफेद होते हैं .



2.लाल रंग 

लाल रंग 
2/5

इस रंग को पूजा में बहुत ही शुभ माना जाता है. यह रंग साहस, सौभाग्य और सुहाग की निशानी का प्रतीक है. इस रंग के इस्तेमाल से घर में बरकत आती है. जैसे सिंदूर, मोली, रोली, आसन, यह रंग उमंग उत्साह से भरा होता है. वास्तु में कहते हैं कि इस रंग से आपके घ में आथिक उन्नति होती है 
 



3.हरा रंग

हरा रंग
3/5

शास्त्रों (Vastu) के अनुसार यह रंग बीमारियां दूर करता है. हरा रंग प्रकृति से जोड़ता है और अच्छे स्वास्थ्य की निशानी बताता है.घर में सकारात्मक एनर्जी लेकर आता है. इसलिए पूजा में तुलसी, दुर्बा, आम के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है 
 



4.पीला रंग 

पीला रंग 
4/5

इसे धर्म के हिसाब से शुभ माना जाता है क्योंकि केसरिया रंग वास्तु के हिसाब से बहुत ही अहम है. पीले फूल, चंदन और तिलक पूजा में इस्तेमाल होते हैं 



5.पूजा में चार रंग

पूजा में चार रंग
5/5

पूजा में लाल, हरा, पीला और सफेद रंग की चीजों का इस्तेमाल करने से पूजा सफल होती है और भगवान प्रसन्न होते हैं. इसलिए मंदिर में भी इन चार रंगों की चीजें रखी जाती हैं



LIVE COVERAGE