2023 Januray Festival: 2023 के जनवरी में कब है लोहड़ी, मकर संक्रांति, ये है व्रत-त्योहारों की लिस्ट

सुमन अग्रवाल | Updated:Dec 02, 2022, 02:37 PM IST

January 2023 Hindu calendar- साल 2023 के जनवरी में कई बड़े त्योहार आते हैं, हिंदू कैलेंडर के हिसाब से यहां देखें व्रत और त्योहार की लिस्ट

डीएनए हिंदी: January 2023 Hindu Calendar- हिंदू पंचांग के अनुसार जनवरी का महीना बहुत ही खास होता है. साल 2023 शुरू होने में एक महीना रह गया है. साल शुरू होते ही त्योहारों की लाइन लग जाती है. जनवरी में लोहड़ी,मकर संक्रांति,माघ नवरात्रि,गणेश चतुर्थी व्रत,मौनी अमावस,षटतिला एकादशी,वसंत पंचमी और अचला सप्तमी जैसे कई व्रत और त्योहार आएंगे. यहां देखें पूरे महीने की त्योहार की लिस्ट और कैलेंडर 

विभिन्न धर्मों, देवताओं, मान्यताओं और पुरानी परंपराओं से जुड़े इन सभी सांस्कृतिक त्योहारों में लोगों की गहरी आस्था होती है. कुछ त्योहार पौराणिक, ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व भी रखते हैं. इन सभी त्योहारों को खुशी और पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है.

मुख्य व्रत-त्योहार

मंगलवार, 10 जनवरी-संकट चौथ
शनिवार, 14 जनवरी- लोहड़ी
रविवार, 15 जनवरी-मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
शनिवार, 21 जनवरी-मौनी अमावस्या
गुरुवार, 26 जनवरी-वसंत पंचमी
गुरुवार, 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस

यह भी पढ़ें- जनवरी में कब है मकर संक्रांति, कैसे मनाएं त्योहार, शुभ मुहूर्त

01 जनवरी 2023, रविवार- दशमी 07:11 PM तक उसके बाद एकादशी,सूर्य पूजा:अश्विनी
02 जनवरी 2023, सोमवार:एकादशी 08:23 PM तक उसके बाद द्वादशी:तैलंग स्वामी जयंती, मासिक कार्तिगाई, वैकुण्ठ एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी, धर्म सावर्णि मन्वादि :भरणी
04 जनवरी 2023, बुधवार:    त्रयोदशी 12:00 AM, Jan 05 तक:    रोहिणी व्रत. प्रदोष व्रत:    रोहिणी
05 जनवरी 2023, गुरूवार:    चतुर्दशी 02:14 AM, Jan 06 तक:    गुरु गोबिंद सिंह जयंती:    मॄगशिरा
06 जनवरी 2023, शुक्रवार:    पूर्णिमा 04:37 AM, Jan 07 तक:    शाकम्भरी पूर्णिमा, अरुद्र दर्शन, पौष पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा व्रत, अन्वाधान, स्नान दान व्रत की पूर्णिमा:    आर्द्रा
10 जनवरी 2023, मंगलवार:    तृतीया 12:09 PM तक उसके बाद चतुर्थी :    सकट चौथ, लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी, गणेश चतुर्थी व्रत:    मघा
12 जनवरी 2023, गुरूवार:    पंचमी 04:37 PM तक उसके बाद षष्ठी:    स्वामी विवेकानंद जयंती:    पूर्वाफाल्गुनी
14 जनवरी 2023, शनिवार:    सप्तमी 07:22 PM तक उसके बाद अष्टमी:    भोगी पन्डिगाई, लोहड़ी, कालाष्टमी:    हस्त
15 जनवरी 2023, रविवार:    अष्टमी 07:45 PM तक उसके बाद नवमी :

19 जनवरी 2023, गुरुवार:    द्वादशी 01:18 PM तक उसके बाद त्रयोदशी:    षटतिला एकादशी पारण, प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी:    ज्येष्ठा
20 जनवरी 2023, शुक्रवार:    त्रयोदशी 09:59 AM तक उसके बाद चतुर्दशी 06:17 AM, Jan 21 तक:    मेरु त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि:    मूल
21 जनवरी 2023, शनिवार:    अमावस्या 02:22 AM, Jan 22 तक:    मौनी अमावस, दर्श अमावस्या, थाई अमावसाई, अन्वाधान, माघ अमावस्या:    उत्तराषाढा
22 जनवरी 2023, रविवार:    प्रतिपदा 10:27 PM तक उसके बाद द्वितीया:    माघ नवरात्रि, इष्टि, श्री वल्भाचार्य जयंती:    श्रवण
23 जनवरी 2023, सोमवार:    द्वितीया 06:43 PM तक उसके बाद तृतीया:    चंद्र दर्शन, सुभाष चंद्र बोस जयंती:    धनिष्ठा
25 जनवरी 2023, बुधवार:    चतुर्थी 12:34 PM तक उसके बाद पंचमी:    गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी, तिल चौथ, वरद चतुर्थी:    पूर्व भाद्रपद
26 जनवरी 2023, गुरुवार:    पंचमी 10:28 AM तक उसके बाद षष्ठी:    वसंत पंचमी, स्कन्द षष्ठी, सरस्वती पूजा, गणतंत्र दिवस, वागीश्वरी देवी प्राक:    उत्तर भाद्रपद
28 जनवरी 2023, शनिवार:    सप्तमी 08:43 AM तक उसके बाद अष्टमी रथ:    सप्तमी, नर्मदा जयंती, भीष्म अष्टमी, अचला सप्तमी व्रत:    अश्विनी
30 जनवरी 2023, सोमवार: नवमी 10:11 AM तक उसके बाद दशमी

यह भी पढ़ें- साल 2023 में कितनी एकादशी है, कब कब है, एकादशी का महत्व क्या है 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

January 2023 festivals list january 2023 hindu calendar january tyohar list 2023 january festival list