Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण, भारत में भी देगा दिखाई, जानिए सूतक काल का समय 

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:May 21, 2023, 10:01 AM IST

इस दिन लगेगा साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण, भारत में भी देगा दिखाई

Second Lunar Eclipse 2023: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा. इस चंद्र ग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा और  इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य रहेगा.

डीएनए हिंदीः साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन शुक्रवार 5 मई को लगा था, जो दुनियाभर के कई हिस्सों में देखा गया लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया. अब इसके बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse 2023) रविवार 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा और यह साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा. इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण इसलिए भी खास रहेगा क्योंकि यह पूरे साल में लगने वाले सभी ग्रहणों में एक मात्र ऐसा ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिख सकेगा. ऐसे में इसका सूतक (Sutak Kal) भी मान्य होगा. तो आइए जानते हैं साल के दूसरे चंद्र ग्रहण से जुड़ी जानकारी...

इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

5 मई के बाद साल 2023 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा और यह चंद्र ग्रहण रात 01:06 पर शुरू होगा और 02:22 पर समाप्त हो जाएगा. वहीं, भारत में ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी.

दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक काल

वहीं, रविवार 29 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा और यहां इसका सूतक भी मान्य होगा. ऐसे में इस दौरान शुभ-मांगलिक कार्य समेत पूजा-पाठ आदि वर्जित होंगे. बता दें कि चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक काल मान्य हो जाता है और सूतक लगते ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.

सूतक काल के समय वर्जित कार्य

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Chandra Grahan 2023 Chandra Grahan 2023 Date Second Lunar Eclipse Second Lunar Eclipse Date And Time Second Lunar Eclipse Sutak kal In India