Bakrid 2023: आज मनाई जा रही है बकरीद, जानें ईद-उल-अजहा का क्या है महत्व

Aman Maheshwari | Updated:Jun 29, 2023, 06:28 AM IST

Eid-ul-Adha 2023

Bakrid 2023: इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा की 10 तारीख को मुस्लिम लोग बकरीद का पर्व मनाते हैं.

डीएनए हिंदीः इस्लामिक कैलेंडर (Islamic calendar) के 12वें महीने जुल-हिज्जा (Zezul-Hijjah) की 10 तारीख को मुस्लिम लोग बकरीद (Bakrid 2023) का पर्व मनाते हैं. बकरीद (Bakrid 2023) को ईद-उल-अजहा (Eid ul-Adha 2023) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मुस्लिम संप्रदाय के लोग कुर्बानी देकर परवरदिगार को याद करते हैं. बकरीद (Bakrid 2023) यानी ईद-उल-अजहा (Eid ul-Adha 2023) की तारीख को लेकर अटकलें चल रही थी. चांद नजर आने के बाद ईद की तारीख तय हो जाती है. बकरीद (Bakrid 2023) चांद नजर आने के दसवें दिन मनाई जाती है. चलिए आपको बकरीद (Bakrid 2023) की सही तारीख के बारे में बताते हैं.

माह ए जुल-हिज्जा का दिखा चांद
ईद का पर्व जुल-हिज्जा (Zezul-Hijjah) महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है. बीते सोमवार 19 जून 2023 को जुल-हिज्जा (Zezul-Hijjah) का चांद नजर आ चुका है. अब 10 दिन बाद यानी 29 जून 2023 को बकरीद (Bakrid 2023) का पर्व मनाया जाएगा. बता दें कि, सऊदी अरब में बकरीद (Bakrid 2023) का पर्व 28 जून 2023 को मनाया जाएगा.

ग्रेटर नोएडा में 10 करोड़ रुपये खर्च करके सजेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 200 बीघा में लगेगा पंडाल    

ईद-उल-अजहा का महत्व (Bakrid 2023)
मुस्लिम धर्म में बकरीद को कुर्बानी का त्योहार कहा जाता है. बकरीद मनाने के पीछे ऐसी मान्यता है कि इस दिन पैगंबर इब्राहिम अपने पुत्र इस्माइल को कुर्बान करने वाले थे लेकिन अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान दिया और उसकी जगह एक पशु की कुर्बानी दी गई थी. इसी को याद करते हुए बकरीद का पर्व मनाया जाता है. बकरीद पर लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं. कुर्बानी के तीन हिस्से किए जाते हैं. जिनमें से एक हिस्सा अपने लिए रखा जाता है और बाकि दो हिस्से गरीबों और करीबियों के लिए होते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Bakrid 2023 Eid ul-Adha 2023 Zezul-Hijjah Bakrid Date kurbani bakra