Christmas 2022: क्रिसमस के दिन क्यों लटकाए जाते हैं मोजे, ये है दिलचस्प किस्सा 

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Dec 25, 2022, 07:50 AM IST

क्रिसमस के दिन क्यों लटकाए जाते हैं मोजे

Christmas Day 2022: क्रिसमस के रात लोग घरों में मोजे लटकाते हैं, यहां जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

डीएनए हिंदीः Christmas Celebration 2022 Why Are Socks Hung On Christmasहर साल क्रिसमस डे 25 दिसंबर को मनाया जाता है. साल के अंतिम महीने का ये सबसे खास दिन होता है. ईसाई धर्म को मानने वाले लोग इस दिन को प्रभु यीशु (God Ishu) के जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं. इस दिन लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं (Christmas Celebration). इस खास मौके पर लोग क्रिसमस (Christmas Tree 2022) ट्री सजाते हैं और खुशियां मनाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है इस दिन लोग अपने मोजे क्यों लटकाते हैं. दअरसल यह एक खास परंपरा है जो लगभग हर कोई निभाता है. आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इस खास परंपरा के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों लटकाया जाता है मोजा, क्या है इसके पीछे का किस्सा...

क्रिसमस पर क्यों लटकाए जाते हैं मोजे? 

क्रिसमस पर मोजे लटकाने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. कहा जाता है कि एक गरीब व्यक्ति की तीन बेटियां थी. उसने उनको पाल-पोश कर बड़ा किया लेकिन वे लड़कियां जब बड़ी हो गई तो उस व्यक्ति को उनकी शादी की चिंता सताने लगी. उसके पास उतनी पूंजी नहीं थी कि वह अपनी दोनों बेटियों की शादी कर सके.  ऐसे में वह बहुत परेशान रहने लगा. कुछ दिनों बाद जब क्रिसमस का पर्व आया. तब उस दिन उस व्यक्ति की दोनों बेटियों ने प्रभु यीशु से सच्चे मन से प्रार्थना की और मदद मांगी. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली NCR के इन जगहों की क्रिसमस पार्टी होती है खास, मस्ती धमाल का मिलेगा डबल डोज 

सैंट निकोलस ने की थी गरीब इंसान की मदद

इसके बाद दोनों लड़कियों ने क्रिसमस ट्री की सजावट कर अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चली गईं.  कहा जाता है उस समय यानी क्रिसमस की रात पर सैंट निकोलस ने उस गरीब इंसान की मदद के लिए सर्द रात में चिमनी में सोने से भरी एक थैली डाली और वह थेली चिमनी के पास रखे हुए एक मोजे में जाकर गिरी. 

यह भी पढ़ें: घर में इन चीजों से लगता है भयंकर वास्तु दोष, तुरंत कर लें ठीक

इस तरह शुरू हुई ये परंपरा 

अगली सुबह जब उस व्यक्ति को यह थैली मिलती है तो वह इन पैसों से अपनी बेटियों की खुशी-खुशी शादी कर देता है. कहा जाता है इसके बाद से ही लोग इस दिन मोजा सजा कर अपने-अपने घरों में रखते हैं ताकि प्रभु यीशु उनकी प्रार्थना सुनकर उनकी सारी इक्षाएं पूरी कर दें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Christmas 2022 Christmas Celebration Merry Christmas 2022