Durga Puja 2023: इस दिन होगा अष्टमी-नवमी का व्रत जान लें शुभ मुहूर्त, दुर्गा पूजा पर इस समय करें संधिपूजा

ऋतु सिंह | Updated:Oct 16, 2023, 12:28 PM IST

महाष्टमी-महानवमी कब है

दुर्गा पूजा की दो सबसे महत्वपूर्ण तिथियां महाष्टमी और महानवमी मानी गई हैं, चलिए दोनों पूजा का समय और शुभ मुहूर्त जान लें.

डीएनए हिंदीः नवरात्र 23 अक्टूबर तक है और 24 को विजयादशमी होगी. दशहरे तक देवी दुर्गा मृत्युलोक में रहती हैं और फिर देवलोक चली जाती हैं. वैसे तो षष्ठी से दशमी तक दुर्गा पूजा का हर दिन महत्वपूर्ण है, लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है. जानिए इस बार महाष्टमी और महानवमी किस दिन है और संधिपूजा का समय क्या है.

महाअष्टमी कब है?
इस वर्ष दुर्गा पूजा की महाष्टमी 22 अक्टूबर 2023 रविवार को है. आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि 21 अक्टूबर को रात्रि 9 बजकर 53 मिनट पर मनाई जाएगी. अष्टमी 22 अक्टूबर को शाम 7:58 बजे तक रहेगी.

महाष्टमी पर सुबह पूजा का समय: 7.51 मिनट - 10.41 मिनट
महाष्टमी पर दोपहर की पूजा का समय: 1.30 मिनट - 2.55 मिनट
महाष्टमी पर दोपहर की पूजा का समय: 5.45 मिनट - 8.55 मिनट
संधि पूजा का समय: शाम 7.35 बजे से रात 8.22 बजे तक

महानवमी कब है?
इस वर्ष दुर्गा पूजा की महानवमी 23 अक्टूबर 2023 सोमवार को है. आश्विन शुक्ल नवमी तिथि का वाचन 22 अक्टूबर को शाम 7:58 बजे. नवमी 23 अक्टूबर को शाम 5:44 बजे तक रहेगी.

महानवमी पर सुबह पूजा का समय: 6.27 मिनट - 7.51 मिनट
महानवमी पर दोपहर की पूजा का समय: 1.30 मिनट - 2.55 मिनट
महाष्टमी पर दोपहर की पूजा का समय: 4.19 मिनट - 7.19 मिनट

कई लोग दुर्गा पूजा की महाअष्टमी पर कन्या पूजा या कुमारी पूजा करते हैं. महानवमी तिथि पर कुमारी पूजा करने की भी प्रथा है. दुर्गा पूजा के दौरान देवी की कन्या रूप में पूजा करने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Durga Puja 2023 Mahaashtami Mahanavami Asthmi Puja Navmi Puja