Dussehra 2022: दशहरे के दिन क्यों खाई जाती है पान और जलेबी, भगवान राम से है कनेक्शन

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Sep 30, 2022, 05:13 PM IST

तो इसलिए दशहरा के दिन खाया जाता है पान और जलेबी, जानें वजह

दशहरे के दिन अनेक परंपराएं निभाई जाती हैं, उनमें से ही एक अनोखी परंपरा है पान और जलेबी खाने का. इस लेख में जानें क्या है इसके पीछे की वजह? 

डीएनए हिंदी: Why Do People Eat Paan or Jalebi On Dussehra- नवरात्रि के नौ दिन दुर्गा पूजन के बाद दसवें दिन मनाई जाने वाली विजयादशमी व दशहरा को असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीक माना जाता है. इस बार यह पर्व 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर धर्म और सत्य की रक्षा की थी. इसलिए इस दिन लोग रावण का दहन करते हैं. इसके साथ ही दशहरा के दिन अनेक परंपराएं भी निभाई जाती है, उनमें से ही एक अनोखी  परंपरा है पान और जलेबी खाने का. पान को विजय का सूचक माना जाता है. इस लेख में हम आपको बताएंगे दशहरे के दिन क्यों खाया जाता है पान और जलेबी? और क्या है इसके पीछे की वजह? 


दशहरे पर क्यों खाया जाता है पान  (Why Do People Eat Paan On Dussehra)

वैज्ञानिक भी यह मानते हैं कि जिस तरह चैत्र नवरात्र में पूरे नौ दिन तक मिश्री, नीम की पत्ती और काली मिर्च  सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. वैसे ही 9 दिन तक व्रत रखने से पाचन शक्ति कम हो जाती है, ऐसे में पान उसे दुरस्त रखने औऱ भोजन को पचाने में सहायता करता है. इस समय मौसम में बदलाव होता है, इसलिए इस दौरान पान खाया जाता है.

यह भी पढ़ें: दशहरे के दिन बांटी जाती हैं शमी की पत्तियां, ऐसी है इसकी कहानी


दशहरे के दिन क्यों खाते हैं जलेबी (Why Do People Eat Jalebi On Dussehra)

दशहरे के दौरान अक्सर हमें आसपास जलेबी के बहुत से स्टॉल दिखाई देते हैं. ऐसे में लोग जलेबी खाकर खुशी मनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दशहरे वाले दिन लोग जलेबी क्यों खाते हैं? मान्यता है कि राम को शश्कुली नाम की मिठाई बहुत पसंद थी, जिसे हम जलेबी के नाम से जानते हैं. इसलिए इस दिन रावण दहन के बाद जलेबी खाकर खुशी मनाई जाती है.

मान्यता है कि हनुमान जी अपने सबसे प्यारे भगवान राम के लिए बेसन से बने फाफड़ा के साथ गर्म जलेबी तैयार करते थे. तब से यह माना जाता है कि फाफड़ा और जलेबी खाकर ही  का व्रत समाप्त करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

dussehra 2022 dussehra kab hai Vijayant Thapar Paan ka Patta