Happy Dussehra Wishes 2023: इन संदेशों के साथ भेजें दशहरे की बधाई, शुभ होगा आपकी विजयदशमी

Aman Maheshwari | Updated:Oct 24, 2023, 06:08 AM IST

Dussehra 2023 Wishes In Hindi

Dussehra 2023 Wishes In Hindi: दशहरे के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों और करीबियों को इन खास मैसेज के साथ बधाई भेज सकते हैं.

डीएनए हिंदीः साल 2023 में विजयदशमी 24 अक्टूबर 2023 को यानी कल मनाई जाएगी. विजयदशमी (Vijayadashami 2023) के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर विजय प्राप्त की थी. इसी वजह से दशहरे को विजयदशमी (Vijayadashami 2023 Wishes) के रूप में मनाया जाता है. विजयदशमी के दिन देश में जगह-जगह रावण दहन किया जाता है. दशहरे के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों और करीबियों को इन खास मैसेज (Dussehra 2023 Wishes In Hindi) के साथ बधाई भेज सकते हैं. आइये दशहरा शुभकामनाओं (Happy Dussehra 2023 Wishes) के संदेश के बारे में आपको बताते हैं.

दशहरे पर इन संदेशों के साथ भेजें बधाई (Happy Dussehra Wishes 2023 In Hindi)
बुराई का नाश हो सुख का आवास हो, राम बसे आपके मन में रावण कभी न आपके आसपास हो
Happy Dussehra 2023

अधर्म पर धर्म की जीत का है प्रमाण, कथा ये श्री राम की बहुत ही महान
Happy Dussehra 2023

अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार
Happy Dussehra 2023

विजयादशमी पर क्या है शस्त्र पूजा का महत्व, जानें सही मुहूर्त और नियम

दशहरा एक उम्मीद जगाता है, 
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर, 
वो विजय का प्रतीक बन जाता है
Happy Dussehra 2023

भगवान राम की तरह
आप सफलता की राह पर चलते रहें, 
आप जीवन के हर चरण में जीत हासिल करें
Happy Dussehra 2023

रावण जलाओ, बुराई को आग लगाओ, 
अच्छाई को अपनाओ, खुशियां मनाओ
Happy Dussehra 2023

दशहरे के इस पावन अवसर पर मेरे मन की है यही कामना
आपको हमेशा मिले खुशियां और कभी ना हो दुख से सामना
Happy Dussehra 2023

सच्चाई की जीत
बुराई की हार
आपके लिए बहुत खुशियों से भर जाए
दशहरे का यह त्यौहार
Happy Dussehra 2023,

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Vijayadashami 2023 Vijayadashami Wishes Vijayadashami 2023 Wishes Dussehra 2023 Wishes In Hindi Happy Dussehra 2023 Wishes