Eclipse 2023: अक्टूबर में लगेगा 2 ग्रहण, सूर्य और चंद्र ग्रहण की तिथि, समय और सूतक के बारें में यहां जानें सबकुछ

ऋतु सिंह | Updated:Sep 23, 2023, 07:59 AM IST

October Eclipse 2023

अक्टूबर माह में 2 सूर्य ग्रहण लगेंगे. एक सूर्य और दूसरा चंदग्रहण होगा. चलिए जान लें ग्रहण की तिथि, समय और सूतक के बारे में विस्तार से.

डीएनए हिंदीः इस साल 2 सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) और 2 चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) होना है, जिसमे एक सूर्य और एक चंद्र ग्रहण लग चुका है. अब बाकी के दोनों ग्रहण अक्टूबर माह में ही लगने वाले हैं. इस साल 4 ग्रहण में पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) होगा. यह गोद 20 अप्रैल  को लगा था उसके बाद दूसरा चंद्र ग्रहण 5 मई को लगा था. अब बाकी के दोनो ग्रहण अक्टूबर में ही लगने वाले हैं. 

अक्टूबर में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण | Surya Grahan And Chandra Grahan In October 
साल का तीसरा ग्रहण एक बार फिर सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) लगने जा रहा है. ये 14 अक्टूबर को होगा. यह एक गोलाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ग्रहण टेक्सास, मैक्सिको, मध्य अमेरिका, कोलंबिया, ब्राजील के कुछ हिस्सों, अलास्का और अर्जेंटीना में दिखाई देगा.

साल का चौथा और आखिरी ग्रहण: साल का चौथा और आखिरी ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) होगा. यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में शरद पूर्णिमा के दौरान दिखाई देगा. तो इसका सूतक काल मान्य होगा. यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है और भारत के अलावा, यह यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-दक्षिण अफ्रीका, आर्कटिक, अंटार्कटिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागरों सहित एशिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा.

इसीलिए सूतक काल (Sutak Kaal) मान्य नहीं होगा

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) और आखिरी ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात लगने वाला है. इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया समेत संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा के कुछ हिस्से पर ही ग्रहण लगता है. ऐसा तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. यह ग्रहण 29 अक्टूबर, शुक्रवार 1:06 एएम पर दिखेगा और 2:22 एएम पर समाप्त हो जाएगा. इस ग्रहण में चंद्रमा का रंग संतरी जैसा दिखता है. साल के दूसरे चंद्र ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है इसीलिए धार्मिक आधार पर इसका सूतक काल मान्य होगा. नई दिल्ली में 29 अक्टूबर 01:44:05 एएम पर अधिकतम ग्रहण देखने को मिलेगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

 

Grahan @023 chandra grahan Surya grahan Eclipse 2023 Lunar Eclipse Solar Eclipse