Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा के दिन जरूर करें ये काम, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Oct 26, 2022, 07:12 AM IST

गोवर्धन पूजा के दिन जरूर करें यह काम

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय अपनाए जाते हैं जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, यहां जाने क्या हैं वो उपाय...

डीएनए हिंदी:  Govardhan Puja Upay- सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह पूजा हर साल कार्तिक महीने की प्रतिपदा तिथि को पूरे देश में भव्य रूप से मनाया जाता है. इस दौरान गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन भक्त भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष उपाय आजमाते हैं जिससे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं क्या हैं वो उपाय जिनकी मदद से आप भी श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. 

गोवर्धन पूजा के दिन जरूर करें यह काम (Govardhan Puja 2022 Things To Do In Hindi)

गोवर्धन पर्वत की पूजा

गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की पूजा जरूर करनी चाहिए. यह पर्वत गाय के गोबर से बनाना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस गोबर का विशेष महत्व है जो कि घर के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आपके घर में पूजन का विधान नहीं है तब भी गाय के गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं और दीपक जलाकर भगवान कृष्ण से समृद्धि की प्रार्थना करें. 

यह भी पढ़ें- कैसे बनता है अन्नकूट का प्रसाद, क्या है इसका महत्व, जानें रेसिपी

तुलसी के पौधे की पूजा

कार्तिक माह में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है, मान्यता है कि इस पूरे महीने में तुलसी के पौधे का पूजन और और इसके पास दीपक जलाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है. ऐसे में अगर आप गोवर्धन पूजा के दिन मुख्य रूप से तुलसी का पूजन और आरती करेंगे तो आपके जीवन में समृद्धि सदैव बनी रहेगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नियमित रूप से तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए, लेकिन यदि आप गोवर्धन पूजा के दिन तुलसी में जल चढ़ाएंगे तो ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा. 

गोवर्धन पूजा में दीपदान

गोवर्धन पूजा के दिन घर में दीपदान अवश्य करना चाहिए इससे आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी. इस दिन अगर आप घर के मुख्य दरवाजे पर पांच घी के दीए जलाएंगे तो भगवान कृष्ण का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. पूजा के दौरान घर के प्रत्येक कोने पर मुख्य रूप से ईशान कोण पर दीया जरूर जलाएं इससे घर की समृद्धि बनी रहती है.

पीपल के नीचे दीया जलाएं

गोवर्धन पूजा के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीया जरूर जलाएं इससे धन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी. मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन पीपल के पौधे में दीपक जलाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल में माता लक्ष्मी का वास होता है और गोवर्धन पूजा के दिन पीपल में जल चढ़ाने के साथ कम से कम 7 दीया जलाना चाहिए इससे माता लक्ष्मी के साथ साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होगी. 

यह भी पढ़ें- दो घंटे है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, क्या है इस त्योहार का महत्व

विष्णु जी की पूजा

वैसे तो इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है, लेकिन इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करना चाहिए. इससे उनके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं 

अन्नकूट का प्रसाद

इस दिन श्री कृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाने से विशेष फल प्राप्त होता है. मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग चढ़ाने से माता अन्नपूर्णा की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है और घर में कभी भी अन्न धन की कमी नहीं रहती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

govardhan puja 2022 annakut prasad Things To Do in Govardhan Puja govardhan puja upay