Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पर भगवान को राशि के अनुसार लगाएं भोग, हर मनोकामना पूर्ण करेंगे भगवान श्रीकृष्ण 

Written By नितिन शर्मा | Updated: Oct 26, 2024, 12:48 PM IST

गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को उनके पसंदीदा भोग लगाने हर काम में सफलता प्राप्त होती है. आप राशि अनुसार भगवान को भोग लगा सकते हैं.

Govardhan Puja 2024: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. इस दिन ​भगवान श्रीकृष्ण गाय के गोबर से प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन गौ माता की भी पूजा का प्रावधान है. भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है. साथ ही गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024  को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने पर मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है. आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण को कौन सा भोग अर्पित कर सकते हैं.

- मेष राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण को लाल रंग की मिठाई के साथ ही मौसमी फल और सब्जियों का भोग लगाना चाहिए. इससे उनके जीवन में सुख शांति आती है. 

- वृषभ राशि वालों को भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए. 

- मिथुन राशि वालों गोवर्धन पूजा में भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग की मिठाई और मौसमी फलों का भोग लगाना चाहिए. 

- कर्क राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग की मिठाई और फलों का भोग लगाएंगे तो उनके जीवन में शुभ फल मिलेंगे.

- सिंह राशि वालों को गोवर्धन पूजा में लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इसके साथ साथ वो मौसमी फल और सब्जियां भी चढ़ा सकते हैं.

- कन्या राशि वालों को गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को हरी सब्जियों और हरे रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए.

- वृश्चिक राशि वालों को इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में लाल रंग की मिठाई और सब्जियों का भोग लगाना चाहिए.

- धनु राशि के वालों को भगवान श्रीकृष्ण को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. 

- मकर राशि वालों को भगवान श्रीकृष्ण को 5 तरह की मिठाईयों का भोग लगाएं. 

- कुंभ राशि वालों को इस दिन भगवान की पूजा के दौरान पांच तरह की अलग अलग मिठाइयां का भोग लगाएं. इससे भगवान का अशीर्वाद प्राप्त होगा. 

- मीन राशि वाले इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को बेसन का हलवा और लड्डूओं का भोग लगाएं. भगवान की कृपा प्राप्त होगी.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.