Grah Rashi Parivartan 2023: मंगल-शुक्र समेत अक्टूबर में ये 6 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशियों का खुलेगा भाग्य

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Oct 01, 2023, 06:18 PM IST

अक्टूबर में ये 6 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशियों का खुलेगा भाग्य

Grah Rashi Parivartan 2023 Date: अक्टूबर माह में ये 6 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव इन 5 राशि के जातकों पर पड़ेगा. यहां जानिए इन राशियों के बारे में..

डीएनए हिंदीः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार अक्टूबर का महीना बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि इस माह में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर से बुध राशि के कन्या राशि में प्रवेश करने से हो चुकी है. इसके बाद 3 अक्‍टूबर को मंगल तुला राशि में गोचर करेंगे और (Grah Rashi Parivartan 2023) यहां मंगल और केतु की अशुभ युति बनेगी, 18 अक्‍टूबर को (Grah Gochar In October 2023) सूर्य का तुला राशि में गोचर करेंगे और 19 अक्‍टूबर को बुध फिर से राश‍ि परिवर्तन करते हुए तुला राशि में आ जाएंगे. आखिर में 30 अक्‍टूबर को (Grah Gochar 2023) राहु और केतु का गोचर होगा. ग्रहों के इस बड़े परिवर्तन से इन 5 राशि के जातकों को लाभ होगा. आज हम आपको इन्हीं 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं ग्रहों की ऐसी चाल अक्टूबर में किन पांच राशियों को शुभ परिणाम देने वाले हैं...

बुध गोचर 2023 कन्या राशि (Budh Gochar 2023)

आज यानि 1 अक्टूबर 2023 को बुद्धि के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह रात 08. 45 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इससे कन्या राशि वालों को करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. इनके जीवन में शांति आएगी और रुका हुआ हर काम पूरा होगा.

किस्मत चमका देगा रात में खिलने वाला ये दुर्लभ फूल, देखने भर से पूरी होगी हर इच्छा

शुक्र गोचर 2023 सिंह राशि (Shukra Gochar 2023)

वहीं 2 अक्टूबर 2023 को रात 01.18 मिनट पर शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे. बता दें कि शुक्र ग्रह को सुंदरता, धन का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तिन धनु, मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ देगा.

मंगल गोचर 2023 तुला राशि (Mangal Gochar 2023)

इसके अलावा 3 अक्टूबर 2023 को शाम 06.16 मिनट पर मंगल ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगें. ऐसे में इस राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग बनेंगे.

सूर्य गोचर 2023 तुला राशि (Surya Gochar 2023)

ग्रहों के राजा सूर्य देव 18 अक्टूबर 2023 को प्रात: 01.42 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. बता दें कि यहां पहले से मंगल विराजमान रहेंगे. ऐसे में मंगल-सूर्य की युति से सिंह, धनु राशि के लोगों को अच्छा स्वास्थ, आत्मविश्वास प्राप्त होगा और धन के साथ मान सम्मान मिलेगा.

आज बुध ग्रह गोचर से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते 

राहु-केतु गोचर 2023 मीन राशि (Rahu Ketu Gochar 2023)

आखिर में 30 अक्टूबर 2023 की दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और केतु इसी समय तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Grah Rashi Parivartan 2023 grah gochar 2023 Grah Gochar In October 2023 Rashi Parivartan In October 2023 Rahu Ketu Transit 2023 mercury transit 2023