Gupt Navratri 2023 Upay: गुप्त नवरात्रि पर तंत्र-मंत्र से बच्चों को ऐसे बचाएं, बुरी नजर का नहीं होगा असर और स्वास्थ्य भी होगा अच्छा

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jan 22, 2023, 08:07 AM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gupt Navratri 2023: यदि बच्चे का स्वास्थ्य अधिकतर खराब ही रहता है तो आपको गुप्त नवरात्रि में बच्चों को बुरी नजर से बचाने के उपाय करने चाहिए.

डीएनए हिंदी: हिंदू धर्म में शारदीय और चैत्र नवरात्रि की तरह आषाढं और माघ माह में भी नवरात्रि होती है. इन्हें गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) के नाम से जाना जाता है. यह नवरात्रि आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित होते हैं. इस मौके पर सात्विक और तांत्रिक पूजा की जाती है. यह नवरात्रि तांत्रिक और तंत्र मंत्र के लिए सिद्ध मानी जाती है.

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार बता रही हैं कि कैसे आप इन गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) पर कुछ उपाय (Gupt Navratri Upay 2023) को करके अपने बच्चों को बुरी नजर से बचा सकते हैं. यदि बच्चे का स्वास्थ्य अधिकतर खराब ही रहता है तो आपको गुप्त नवरात्रि में बच्चों को बुरी नजर से बचाने के उपाय (Gupt Navratri Upay) करने चाहिए. 

गुप्त नवरात्रि की शुरूआत (Gupt Navratri Date 2023)
साल 2023 में गुप्त नवरात्रि की शुरूआत कल यानी 22 जनवरी से हो रही है. गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी को समाप्त होगी. गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा आदिशक्ति की गुप्त तरीके से पूजा की जाती है. आप नवरात्रि के दौरान कई उपायों को कर बच्चों को बुरी नजर से बचा सकते हैं तो चलिए बच्चों को बुरी नजर से बचाने के इन उपायों के बारे में बताते हैं. 

यह भी पढ़ें - Mysterious Temple: इस मंदिर में आंख-मुंह पर पट्टी बांधकर होती है पूजा, रहस्य जानकर हो जाएंगे हैरान

बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये उपाय (Bacho Ko Buri Nazar se Bachane ke upay)

- गुप्त नवरात्रि शुरू होने के बाद पहले दिन ही 5 गोमती चक्र घर के मंदिर में रख दें. गोमती चक्र को लाल कपड़े में बिछाकर रखें. 
- नवरात्रि के दौरान रोज मां दुर्गा पूजा करें मां को रोली और तिलक लगाएं और अगरबत्ती जलाएं. 
- जलाई गई अगरबत्ती का भभूत से गोमती चक्रों का तिलक करें, आपको ऐसा नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक करना है. 
- गुप्त नवरात्रि समाप्त होने पर अंतिम दिन पांचों में से एक गोमती चक्र लें और उसे बच्चे के ऊपर से घुमाकर दक्षिण दिशा में फेंक दें. 
- एक गोमती चक्र को ताबीज के रूप में मां के चरणों से छुआकर बच्चे के गले में पहना दें. बाकि के गोमती चक्र को कपड़े में बांधकर अलमारी में रख दें. 
- गुप्त नवरात्रि पर इस उपाय को करने से बच्चे बुरी नजर से बचें रहेंगे.आपको बच्चे के लिए इस उपाय को जरूर करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें - Gold Astrology: सोना पहनना आपके लिए शुभ है या अशुभ, जान लें तभी करें धारण वरना होगा बड़ा नुकसान

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Gupt Navratri Upay Gupt Navratri 2023 Magh Gupt Navratri 2023