Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर सफलता के लिए इन 5 मंत्रों का करें जाप, गुरु के आशीर्वाद से सर्वदोषों से मिलेगी मुक्ति

Aman Maheshwari | Updated:Jul 03, 2023, 05:42 AM IST

Guru Purnima 2023

Guru Purnima 2023: साल 2023 में गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023 को मनाई जाएगी. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पूजा का खास महत्व होता है.

डीएनए हिंदीः आषाढ़ माह की पूर्णिमा v तिथि को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) के रूप में मनाया जाता है. आषाढ़ माह की पूर्णिमा को वेदों के रचियता वेद व्यास का जन्म हुआ था. इसे व्यास पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) के नाम से भी जाना जाता है. पूर्णिमा तिथि का स्नान दान और तप-जप करने का विशेष महत्व होता है. साल 2023 में गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023 (Guru Purnima 2023 Date) को मनाई जाएगी. गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) के दिन गुरु पूजा का खास महत्व होता है.

गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) के दिन अपने गुरु से मिल सकते हैं तो आपको अवश्य ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए. गुरु का बहुत ही बड़ा दर्जा होता है. "गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय" इस पंक्ति में कबीर दास जी ने गुरु का दर्जा ईश्वर से भी बढ़ कर बताया है. गुरु ही संपूर्ण ज्ञान से हमारे जीवन को साकार करते हैं. गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) पर आपको इन मंत्रों का जाप करना चाहिए. इन मंत्रों के जाप से आपको सर्वदोषों से मुक्ति मिलती है.

Guru Purnima 2023: इस दिन मनाई जाएगी गुरु पुर्णिमा, करियर में तरक्की पाने के लिए करें ये 5 उपाय

गुरु पूर्णिमा पर करें इन मंत्रों का जाप (Guru Purnima 2023 Mantra)

  1. ॐ गुरुभ्यों नम:
  2. ॐ गुं गुरुभ्यो नम:
  3. ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:
  4. ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्
  5. गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा: गुरु साक्षात परम ब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नम:

शास्त्रों में इस मंत्र के साथ गुरु के महत्व को बताया गया है. गुरु को भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शिव सभी देवताओं के समान बताया गया है.

गुरु पूजा का विधान
गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा का विधान होता है. गुरु ही हमारे जीवन की सभी कठिनाइयों और समस्याओं से हमें पार पाने का रास्ता बताते हैं. यदि आपका कोई गुरु नहीं है तो गुरु पूर्णिमा के दिन आपको अपने अंदर के अंधकार को दूर करने के लिए लो प्रज्जवलित करनी चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Guru Purnima 2023 guru purnima Guru Purnima 2023 Date And Time Guru Purnima 2023 Mantra