Kartik Amavasya 2023: कब है कार्तिक अमावस्या, नोट कर लें सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Oct 30, 2023, 06:01 PM IST

कब है कार्तिक अमावस्या, नोट कर लें सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Kartik Amavasya Muhurat: कार्तिक अमावस्या पर किया गया स्नान-दान धन, संपत्ति, आरोग्य प्रदान करता है. यहां जानिए कब है कार्तिक अमावस्या और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त..

डीएनए हिंदी: कार्तिक माह की अमावस्या साल की सबसे बड़ी अमावस्या में से एक मानी जाती है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा का विधान है. बता दें कि  कार्तिक माह की अमावस्या के दिन ही दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी धरती पर विचरण के लिए आती हैं और अपने भक्तों (Kartik Amavasya 2023) को शुभ आशीर्वाद प्रदान करती हैं. ऐसे में इस दिन लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं. इसके अलावा कार्तिक अमावस्या पर किया गया स्नान-दान धन, संपत्ति, आरोग्य प्रदान करता है. अगर आप रोग, दुख और किसी (Kartik Amavasya 2023 Date) तरह की बाधा से परेशान रहते हैं तो इस दिन   स्नान-दान जरूर करें. आइए जानते हैं कार्तिक अमावस्या की सही डेट, मुहूर्त और महत्व..

कार्तिक अमवास्या 2023 शुभ मुहूर्त (Kartik Amavasya 2023 Muhurat)

कार्तिक माह की अमावस्या बहुत ही ज्यादा खास मानी जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक अमावस्या 12 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानि 13 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल कार्तिक अमावस्या 13 नवंबर 2023 को है.  शास्त्रों में कार्तिक माह में सूर्योदय से पूर्व स्नान करने का विधान है.

करवा चौथ के बाद क्या करें मिट्टी का करवा और श्रृंगार का सामान, जानें क्या है नियम

कार्तिक अमावस्या का महत्व (Kartik Amavasya 2023 Significance)

 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या की रात में देवी लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और जिस घर में शांत वातावरण, स्वच्छता और प्रकाश होता है या देवी के स्वागत में जो भक्तजन भजन-कीर्तन, जप, हवन, स्तोत्र-पाठ करते हुए रात्रि जागरण करते हैं, वहां धन-संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी विष्णुप्रिया लक्ष्मी ठहरकर विश्रम करती हैं और परिवार को धन-समृद्धि के परिपूर्ण रहने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं. 

कार्तिक अमावस्या उपाय (Kartik Amavasya Upay)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Kartik Amavasya 2023 November Amavasya 2023 diwali 2023 Amavasya in November 2023 Amavasya November 2023 amavasya 2023 Kartika Amavasya kartik Amavasya Daan kartik Amavasya Snan Daan Kartik Amavasya 2023 Date Kartik Amavasya 2023 Time Kartik Amavasya upay