Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर बनेगा दुर्लभ योग, चांद निकलने का सही समय और मुहूर्त जान लें

ऋतु सिंह | Updated:Oct 08, 2022, 01:01 PM IST

करवा चौथ पर बनेगा कई दुर्लभ योग, चांद्र अर्घ्य शुभ समय, मंत्र और पूजा विधि

Karwa Chauth Chand Arghya : करवा चौथ पर इस बार कई दुर्लभ योग बन रहे हैं. ये योग कौन से हैं और चांद निकलने का सही समय क्या होगा.

डीएनए हिंदीः करवा चौथ का व्रत इस बार 13 अक्टूबर 2022 दिन गुरुवार को रखा जाना है. इस बार चौथ पर कई ग्रहों की युति और दुर्लभ योग भी बनेंगे. यही कारण है कि इस बार करवाचौथ का व्रत कई मायनों में बेहद शुभकारी होगा और पूजा का फल दोगुना मिलेगा.

खास बात ये है कि जिनके लिए यह पहला करवाचौथ होगा उनके लिए बेहद खास होगा क्योंकि शुभ ग्रहों की युति से उन्हें विशेष आशीर्वाद मिलेंगे. सुहाग की लंबी उम्र और उसी रक्षा के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर होता है. 

इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत कर गणपति, भगवान शंकर और देवी पार्वती के साथ चंद्रदेव की पूजा करती हैं और चांद देखने के बाद ही व्रत को खोला जाता है. तो चलिए करवा चौथ का मुर्हूत, योग और विधि के साथ ही चंद्रोदय का सही समय जानें.

यह भी पढ़ें : 13 या 14 अक्टूबर कब रखा जाएगा करवाचौथ का व्रत, ये है सही डेट


करवा चौथ 2022 मुहूर्त (Karwa chauth 2022 Shubh Muhurat)

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी आरंभ - 13 अक्टूबर 2022, सुबह 01 बजकर 59 मिनट

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी समाप्त - 14 अक्टूबर 2022, सुबह 03 बजकर 08 मिनट

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 13 अक्टूबर 2022, शाम 06 बजकर 01 - रात 07 बजकर 15

अवधि - 1 घंटा 14 मिनट

चंद्रोदय समय - रात 08 बजकर 19 (13 अक्टूबर 2022)

यह भी पढ़ें : Chhath Puja: कब है छठ पूजा? नहाय-खाय, खरना से सूर्योदय-सूर्यास्त तक का जानें सही समय

करवा चौथ 2022 योग (Karwa chauth shubh yoga)

करवा चौथ इस बार कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा. इस बार करवा चौथ के दिन सिद्धि योग के साथ कृतिका और रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा. शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और इस दिन रोहिणी नक्षत्र का होना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे में इन खास योग में की गई पूजा बहुत फलदायी होती है.

सिद्धि योग - 12 अक्टूबर 2022, दोपहर 02 बजकर 21 - 13 अक्टूबर 2022, दोपहर 01 बजकर 55 
रोहिणी नक्षत्र - 13 अक्टूबर 2022, शाम 06 बजकर 41 - 14 अक्टूबर 2022, रात 08 बजकर 47
कृत्तिका नक्षत्र - 12 बजकर 2022, शाम 05 बजकर 10 - 13 अक्टूबर 2022, शाम 06 बजकर 41

यह भी पढ़ें : Surya Grahan 2022 : दिवाली पर लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानें कैसे होगी फिर गणेश लक्ष्मी की पूजा

करवा चौथ चंद्रमा पूजन महत्व
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा जाता है. इस दिन शिव परिवार की पूजा के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है. मान्यता है कि करवा चौथ पर चंद्र पूजन से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है. चंद्रमा मन का कारक माने गए हैं,इस दिन चांदी के पात्र में जल और दूध मिलाकर चांद को अर्घ्य देने से नकारत्मक विचार खत्म होते हैं. वैवाहिक जीवन में तनाव नहीं आता. व्रतियों और उनके पति को बेहतर स्वास्थ का वरदान मिलता है.

करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Karwa chauth 2022 karwa chauth date Chandra Darshan Time Chandra Mantra