Kawad Yatra 2023: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, जानें इसका महत्व और जल की तारीख

Aman Maheshwari | Updated:Jul 01, 2023, 11:21 AM IST

Kawad Yatra 2023

Kawad Yatra 2023 Date: सावन महीने में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है. इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी बहुत ही खास मानी जाती है.

डीएनए हिंदीः शिव भक्तों के पावन पवित्र सावन महीने (Sawan 2023) की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हो रही है. इस साल का सावन माह (Sawan 2023) बहुत ही खास होने वाला है. 2023 में अधिकमास होने की वजह से दो महीने का सावन (Sawan 2023) होगा. सावन महीना 59 दिनों का होगा. सावन में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है. इस बार सावन में 4 नहीं बल्कि 8 सोमवार के व्रत (Sawan Somwar Vrat 2023) रखे जाएंगे. सावन (Sawan 2023) में इन सभी के साथ कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra 2023) का भी विशेष महत्व होता है. भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra 2023) करते हैं और महादेव पर जल अर्पित करते हैं. तो चलिए जानते हैं कि सावन में कांवड़ यात्रा कब शुरू (Kawad Yatra 2023 Date) हो रही है. जल की तिथि क्या है.

कांवड़ यात्रा की शुरुआत (Kawad Yatra 2023 Date)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन महीने के पहले दिन से ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो जाती है. इस बार सावन 4 जुलाई 2023, मंगलवार को शुरु हो रहा है यानी 4 जुलाई से कांवड़ यात्रा का आरंभ हो जाएगा. सावन में 15 जुलाई 2023, शनिवार को शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाया जाएगा. इस दिन कांवड़ यात्रा का जल है इसी दिन कांवड़ यात्रा का समापन हो जाएगा. हालांकि दो सावन होने से 14 अगस्त को भी सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी.

सावन में इन कामों को माना जाता है वर्जित, धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी है खास, जानने के बाद करने लगेंगे परहेज

कांवड़ यात्रा का महत्व (Kawad Yatra Significance)
सावन का महीना जप, तप और व्रत का महीना होता है. ऐसे में इस महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है. सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ यात्रा कर गंगा से जल लाकर भगवान शिव को चढ़ाया जाता है. कांवड़ यात्रा को भाईचारे की यात्रा कहते हैं. इस दौरान मांस-मदिरा,  तामसिक भोजन, प्याज-लहसुन खाने पीने पर प्रतिबंध होता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Sawan Somwar Vrat 2023 Kawad Yatra 2023 Date Kawad Yatra Kab Hai kawad yatra