Vastu Tips For Money: राशिनुसार घर में लाएं ये चीजें, अमीर बनने में नहीं आएगी कोई रूकावट

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jan 26, 2023, 05:19 PM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर

Vastu Tips For Money: यदि आप कड़ी मेहनत के बावजूद आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं तो आपको वास्तु के इन उपायों को अपनाना चाहिए.

डीएनए हिंदी: सभी लोग पैसा कमाना और अमीर बनना चाहते हैं लोग इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं. हालांकि कई बार देखा जाता है कि लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलताएं (Goodluck For Money) नहीं मिलती है और उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी कड़ी मेहनत के बावजूद आर्थिक (Vastu Upay For Money) रूप से परेशान रहते हैं तो आपको वास्तु के इन उपायों (Vastu Upay) को अपनाना चाहिए. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, आपको अपनी राशि के मुताबिक घर में इन चीजों को रखना चाहिए. यह शुभ मानी जाती है और इन्हें राशि की चाबी भी कहते हैं. तो चलिए जानते हैं परेशानियों को दूर करने के लिए आपको घर में किन चीजों को रखना चाहिए.

राशि के अनुसार घर में रखें ये चीजें 

-मेष राशि- मेष राशि जातकों को घर में ताम्बे की प्रतिमा या सिन्दूर भरा मिट्टी का दीपक रखना चाहिए. यह मेष राशि जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. 
-वृषभ राशि- वृषभ राशि जातकों को गुड लक के लिए घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना चाहिए.
-मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को घर में कांच के पात्र में क्रिस्टल बाल रखनी चाहिए. इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी.
-कर्क राशि-  कर्क राशि के लोगों को घर में सीप और कौडियां रखनी चाहिए. 
-सिंह राशि- सिंह राशि जातकों को घर में लाल वस्त्र या लाल वस्त्र में लिपटी सुपारी रखनी चाहिए. सिंह राशि वालों के लिए यह बहुत ही शुभ माना जाता है. 

यह भी पढ़ें - नए साल में केतु का होगा बुरा प्रभाव, शुरू कर दें आज से ही ये उपाय

-कन्या राशि- कन्या राशि जातकों को जनेऊधारी शिव लिंग या शिव जी का पत्थर घर में रखना चाहिए. 
-तुला राशि- तुला राशि वाले लोग घर में श्री यंत्र रख सकते हैं यह आपके लिए शुभ साबित होगा और आपको आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.
-वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को घर में किसी शीशी या कांच में भरा हुआ गंगाजल रखना चाहिए.
-धनु राशि- गोमती चक्र या पंचमुखी रुद्राक्ष रखना धनु राशि वालों के लिए शुभ माना जाता है. इससे आपको चमत्कार देखने को मिलेंगे.
-मकर राशि- घोड़े की नाल रखना मकर राशि जातकों के लिए शुभ माना जाता है. मकर राशि जातकों को यह उपाय करना चाहिए.
-कुंभ राशि- कुंभ राशि जातकों के लिए सफेद पत्थर की मूर्ति घर में रखना अच्छा होता है. 
-मीन राशि- समुद्री नमक या नमक का ढेला रखना मीन राशि जातकों के लिए शुभ माना जाता है. 

यह भी पढे़ं - Radha Krishna Story: अटूट प्रेम के बाद भी नहीं हुई थी श्री कृष्ण और राधा की शादी, जानिए इसकी सही वजह

वस्तुओं को घर में रखने से पहले जान लें इसके नियम

अगर आप राशि अनुसार, इन शुभ चीजों को घर में रखने वाले हैं तो इसके नियम जानना बेहद जरूरी है. आपको ये वस्तुएं घर में सुबह या फिर शाम के समय रखनी चाहिए. घर में इन वस्तुओं को रखने से पहले आपको इन्हें गंगा जल या दूध से शुद्ध कर लेना चाहिए. वस्तुओं को ऐसी जगह पर रखें कि आपको बार-बार इनका स्थान न बदलना पड़े. शुभ वस्तुओं को पैसों की जगह या पूजा वाले क्षेत्र में रखना अच्छा माना जाता है. बेडरूम में कांच की चीजों को नहीं रखना चाहिए. जहां पर इन चीजों को रखें वहां गलती से भी नशीले पदार्थों का सेवन न करें. अमावस्या और पूर्णिमा पर आपको इन चीजों को साफ करना चाहिए.

यह भी पढ़ें - नए साल में बैंड-बाजा-बरात के लिए मिलेंगे 59 शुभ मुहूर्त लेकिन 5 महीने नहीं मिलेगा शादी का मौका

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Vastu Shastra Money Upay Vastu Tips For Money Money Vastu Tips