Holi 2023: जानें नई दुल्हन क्यों नहीं देखती ससुराल की होली, मायके में खेलने का है विशेष महत्व

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Feb 26, 2023, 09:10 AM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर

Holi 2023: शादी के बाद लड़की को पहली होली हमेशा अपने मायके में ही मनानी चाहिए. आज हम आपको इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने वाले हैं.

डीएनए हिंदी: हिंदू धर्म (Hindi Dharma Tradition) में सभी त्योहारों से जुड़ी बहुत सी मान्यताएं (Holi Tradition) और परंपराएं होती है. अब जल्द ही होली का त्योहार (Holi 2023) आने वाला है होली के त्योहार से भी बहुत सी मान्यताएं जुड़ी हुई है. होली (Holi 2023) की एक मान्यता (Holi Tradition) नई दुल्हन से भी जुड़ी हुई है. इस मान्यता के अनुसार, शादी के बाद लड़की की पहली होली (Holi 2023) मनाने के बारे में बताया गया है. शादी के बाद लड़की को पहली होली (Holi 2023) हमेशा अपने मायके में ही मनानी चाहिए. शादी के बाद दुल्हन को पहली होली (Bride First Holi After Marriage) ससुराल में नहीं खेलनी चाहिए. आज हम आपको दुल्हन के मायके में होली (Holi 2023) खेलने की इस मान्यता के कारण के बारे में बताएंगे.

शादी के बाद दुल्हन की पहली होली (Bride First Holi After Marriage)
- शादी के बाद पहली होली ससुराल में मनाना दुल्हन और ससुराल पक्ष के लिए अशुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, दुल्हन की पहली होली ससुराल में मनाने और देखने से घर में क्लेश बढ़ जाता है. 
- अगर बहु सांस के साथ पहली होली जलती हुए देख ले तो इससे दोनों के रिश्ते प्रभावित होते हैं. इस वजह से सांस बहु के बीच झगड़े होने लगते हैं और दोनों के रिश्ते में दरार आ जाती है. दोनों के रिश्ते में प्यार तकरार में बदल जाता है. इस वजह से भी दुल्हन को ससुराल की पहली होली नहीं देखनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें - Holi 2023 Upay: होली पर करें ये 6 उपाय, कष्टों से मुक्ति के साथ धन संपत्ति से भर जाएगा घर

- शादी के बाद लड़की की पहली होली मायके में मनाने से उसके ससुराल पक्ष से रिश्ते अच्छे रहते हैं और विवाहित जीवन भी सुखी रहता है. मायके में होली खेलने से रिश्ते अच्छे बने रहते हैं.
- लड़की के मायके में पहली होली मनाने से उनकी होने वाली संतान भी स्वस्थ पैदा होती है और बच्चे का भाग्य भी तेज होता है. गर्भवती महिला को भी अपने बच्चे के साथ पहली होली मायके में ही मनानी चाहिए.
- लड़की के मायके में होली मनाने के लॉजिक को देखे तो यह भी है कि लड़की ससुराल वालों के सामने झिझक में होली सही से नहीं खेल पाती है. ऐसे में उसे अपने पति के साथ अपने मायके में होली खेलनी चाहिए. पति के साथ खुलकर होली खेलने से दोनों के रिश्ते में मिठास आती है. होली पर ससुराल में होने पर लड़के के ससुराल पक्ष के साथ भी रिश्ते अच्छे होते हैं. 

यह भी पढ़ें - Shani Bad Effects: शनि की ये दशा राजा को भी बना देती है भिखारी, नहीं रूकते खर्चे तो करें तुरंत असर दिखाने वाले ये उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Holi 2023 Date and Time Bride First Holi After Marriage Holi 2023 Holi kab Hai Holi 2023 Date