November Born Facts: नवंबर में जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां, लकी नंबर-शुभ रंग और दिन भी जानें

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Nov 02, 2022, 07:56 PM IST

नवंबर महीने में जन्मे लोगों के बारे में क्या कहता है अंक शास्त्र

November Birth Natives: नवंबर में जन्मे लोगों में क्या खास बात होती है, क्या कहता है अंक शास्त्र, यहां जानिए लकी अंक, रंग और शुभ दिन..

डीएनए हिंदी: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है. जिस प्रकार हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी प्रकार हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होता है. अंक शास्त्र में व्यक्ति के जन्म दिवस और जन्म तारीख का विश्लेषण कर उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है.

इसके अनुसार नवंबर में पैदा (November Birth Natives) होने वाले लोगों में कुछ ऐसी खूबियां होती हैं जो इन्‍हें औरों से अलग बनाती हैं. आज हम इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं नवंबर में जन्में लोगों के बारे में क्या कहता है अंक शास्त्र. इसके अलावा जानेंगे कैसा होता है नवंबर में जन्म लेने वाले लोगों का नेचर और क्या है इनका लकी कलर और अंक.. 

क्रिएटिव माइंड 

अंक शास्त्र के अनुसार नवंबर में पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली होता है और लोग दूरदर्शी होते हैं. नवंबर में जन्मे लोग स्पष्टवादी और अपनी बात को बेबाकी के साथ रखने वाले होते हैं इसके साथ ही ये लोग मेहनती और कर्म पर विश्वास रखते हैं. ज्योतिष के मुताबिक गुरु ग्रह के प्रभाव से ये लोग आस्थावादी होते हैं और भगवान पर विश्वास रखते हैं. इसके अलावा ये लोग क्रिएटिव माइंड के होते हैं. नवंबर में जन्मे लोग विपरीत परिस्थिति में भी हार नहीं मानते हैं.

यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष: 4 नंबर वाले लोगों के होते हैं Love Affairs, जानिए प्यार में कैसे होते हैं ये लोग?

निडर और दबंग

अंक शास्त्र के मुताबिक नवंबर में पैदा हुए लोगों में निडर और इनमें दबंगपन जैसे गुण होते हैं साथ ही ये लोग झूठ से बेहद नफरत करते हैं. मंगल ग्रह के प्रभाव से ये लोग व्यापार में जोखिम उठाने वाले होते हैं. इन्हीं खूबी से ये लोग व्यापार में अच्छा धन अर्जित करते हैं. इसके अलावा नवंबर माह में जन्मे लोग जिंदगी में हमेशा प्रैक्टिकल सोच रखते हैं. अपनी मेहनत के बल पर करियर में सफल मुकाम हासिल करते हैं. साथ ही ये लोग कार्यस्थल पर भी अपनी अलग पहचान बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें: इन अक्षर वाले लड़कों से लड़कियां करना चाहेंगी शादी, जानिए कैसा रहता है इनका नेचर

लकी कलर और अंक

अंक शास्त्र के अनुसार इस माह में जन्मे लोगों के लिए लकी अंक 1,3,7 होते हैं. और शुभ रंग पिंक, सफेद और चॉकलेटी होता है. शुभ दिन की बात करें तो  गुरुवार और मंगलवार इनके लिए शुभ होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Numerology November Numerology 2022 Astro facts horoscope 2022