Rang Panchami 2023: आज देवता खेलेंगे रंगों की होली, जान लें रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त, महत्व और खास उपाय

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Mar 12, 2023, 06:07 AM IST

रंग पंचमी 2023

Rang Panchami 2023: होली के पांच दिनों बाद रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता हैं. रंग पंचमी चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है.

डीएनए हिंदी: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली (Holi 2023) का पर्व आने वाला है. इस बार होली 7-8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी. 7 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan 2023) होगा और अगले दिन 8 मार्च को दुलंहडी यानी रंगों की होली (Dulhendi 2023) मनाई जाएगी. होली का पर्व (Holi 2023) बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. बृज में होली (Holi 2023) का त्योहार बहुत दिनों पहले से मनाने लगते हैं. यहां पर महीने भर पहले से होली (Holi 2023) मनाई जाती है. होली के बाद भी होली संबधित पर्व मनाए जाते हैं. होली के पांच दिनों बाद रंग पंचमी (Rang Panchami 2023) का त्योहार मनाया जाता हैं. 

रंग पंचमी (Rang Panchami 2023)
पंचांग के अनुसार, रंग पंचमी (Rang Panchami 2023) चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. मालवा के क्षेत्रों में रंग पंचमी (Rang Panchami 2023) का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. रंग पंचमी (Rang Panchami 2023) त्योहार होली से ही संबंधित है और इसे होली (Holi 2023) की तरह ही मनाया जाता है. लोग इस दिन रंगों और गुलाल से होली खेलते हैं. रंग पंचमी (Rang Panchami 2023) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में काफी प्रचलित है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी-देवता होली खेलते हैं. 

यह भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2023: कार्य सफलता के लिए आज विजया एकादशी पर रखें व्रत, प्रभु श्रीराम ने भी किया था एकादशी पूजन

रंग पंचमी 2023 मूहूर्त (Rang Panchami 2023 Muhurat)
होली के 5 दिनों बाद 12 मार्च 2023 को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. रंग पंचमी तिथि की शुरूआत 11 मार्च को रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगी और इसका समापन 12 मार्च को 10 बजकर 1 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार 12 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी. रंग पंचमी के साथ ही होली पर्व का समापन हो जाता है.

रंग पंचमी उपाय (Rang Panchami 2023 Upay)
रंग पंचमी के दिन आपको लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए. लक्ष्मी नारायण की पूजा के लिए घर की उत्तर दिशा में भगवान का चित्र या प्रतिमा स्थापित करें. भगवान के सामने लोटे में जल भरकर रख दें और गाय के शुद्ध घी से दीपक जलाएं. लक्ष्मी नारायण को लाल गुलाल अर्पित करें. पूजा के समय "ॐ श्रीं श्रीये नमः" मंत्र का तीन बार उच्चारण करें. भगवान को गुड़ या चीनी का भोग लगाएं. पूजा के समय लोटे में रखा जल घर में छिड़क दें. 

रंग पंचमी का महत्व (Rang Panchami Significance)
रंग पंचमी के दिन होली की तरह ही एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं. मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी पर भगवान विष्णु और कृष्ण जी को पीला रंग अर्पित करना चाहिए. रंग पंचमी पर उन्हें पीले रंग के कपड़े पहनाने चाहिए और पीला गुलाल लगाना चाहिए. आपको इस दिन पकवानों से भगवान का भोग लगाना चाहिए.

यह भी पढ़ें - Jagannath Puri Mandir से जुड़े हैं कई चमत्कारी रहस्य, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान, इन कारणों से खास हैं मंदिर

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Rang Panchami 2023 Rang Panchami Rang Panchami Upay Rang Panchami Significance Rang Panchami Muhurat