Samudrika Shastra: महिलाओं के शरीर पर ये निशान उन्हें बनाते हैं लकी, जहां जाती हैं वहां खूब बरसता है पैसा, आती है सुख-समृद्धि

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Apr 23, 2023, 01:15 PM IST

महिलाओं के शरीर पर ये निशान उन्हें बनाते हैं लकी, मां लक्ष्मी का होती हैं रूप

Good Luck Signs on Body Parts: महिलाओं के शरीर पर मौजूद निशान भी उनके स्वभाव और अन्य खूबियों के बारे में बताते हैं, यहां जानिए इन खास निशान के बारे में. 

डीएनए हिंदी: सामुद्रिक शास्त्र (Samudrika Shastra) के अनुसार व्यक्ति की हथेली की रेखाओं के अलावा उसके शरीर के विभिन्‍न अंगों पर बने निशान तथा बनावट देखकर उनके स्वभाव और अन्य खूबियों के (Goodluck Marks Or Moles) बारे में पता लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं व्यक्ति के शरीर पर बने कुछ खास निशान इस मामले में बेहद अहम रोल निभाते हैं. आज हम आपको महिलाओं या लड़कियों के शरीर पर मौजूद ऐसे ही कुछ तिल, निशान आदि के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें बेहद लकी और धनवान माना जाता है.   

इसके अलावा जिन महिलाओं के शरीर पर ऐसे (Good Luck Signs on Body Parts) निशान होते हैं वो मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं, तो आइए जानते हैं महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाले कुछ खास तरह के निशान के बारे में.. 

अगर पैर के तलवों पर हों ये निशान 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैर के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो ऐसी महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं. वे अपने परिवार का नाम तो रोशन करती ही हैं साथ ही समाज में मान-सम्‍मान पाती हैं. 

यह भी पढ़ें- Punarjanam: आखिर क्यों व्यक्ति भूल जाता है अपना पिछला जन्म, पुरानी याददाश्त रहने पर होते हैं कई नुकसान

अगर इस इस तरह हो पैर का अंगूठा 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा गोल और चौड़ा होता है ऐसी महिलाएं  बहुत लकी होती हैं. वे जिस घर में जाती हैं वह घर धन-दौलत और खुशियों से भर जाता है. 

जिन महिलाओं की लंबी हो गर्दन 

इसके अलावा जिन महिलाओं की गर्दन लंबी होती है ऐसी महिलाएं बहुत भाग्यशाली होती हैं. ऐसी महिलाएं अपने जीवन में खूब मान-सम्‍मान पाती हैं और उन्‍हें खूब लोकप्रियता, शोहरत हासिल होती है. इसके अलावा शादी के बाद वह जिस घर में भी जाती हैं वह घर भी सुख-सौभाग्य से भर जाता है. 

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: गलत दिशा में रखा डस्टबिन बनता है आर्थिक तंगी की वजह, यहां रखने से मिलते हैं शुभ परिणाम

जिन महिलाओं की अंगुलियां होती हैं लंबी

वहीं जिन महिलाओं के हाथ की अंगुलियां लंबी होती हैं ऐसी महिलाएं पति से खूब प्रेम करती हैं. साथ ही ये अपने पति के लिए बेहद लकी साबित होती हैं. ऐसी महिलाओं के  पति नौकरी-व्‍यापार में खूब तरक्‍की पाते हैं और उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की कमी या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. 

अगर माथे पर हो ये निशान 

जिन महिलाओं के माथे पर त्रिशूल का निशान बना हो ऐसी महिलाएं जीवन में बेशुमार धन-दौलत की मालकिन होती हैं और ये जहां भी जाती हैं सुख समृद्धि और खुशहाली उनके साथ होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Samudrika Shastra Goodluck Marks Or Moles maa lakshmi blessings Good Luck Signs on Body Parts