Shiva Mantra For Wealth: शिव जी को जल चढ़ाने से पहले करें इस मंत्र का जाप, खुल जाएंगे धन आगमन के सारे रास्ते

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 27, 2023, 04:06 PM IST

शिव जी को जल चढ़ाने से पहले करें इस मंत्र का जाप, खुल जाएंगे धन आगमन के रास्ते 

Mantra For Shiva Puja: भगवान शिव को जल चढ़ाने से पहले इस खास मंत्र का जाप करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं. यहां जानिए इस मंत्र के बारे में..

डीएनए हिंदी: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है. इसलिए शिव भक्तों के लिए सावन (Sawan) का महीना बहुत खास होता है. भक्त पवित्र सावन माह शिवभक्ति में लीन रहते हैं. इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ भोले भंडारी को प्रिय भांग धतूरा, बेल पत्र जैसी चीजें अर्पण करते हैं. आज हम आपको भगवान शंकर को प्रसन्न करने वाला एक खास मंत्र बताएंगे. इस मंत्र को जपने से न केवल भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं, बल्कि अपने भक्तों को शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं और उनके जीवन के सारे कष्ट हर लेते हैं. आइए जानते हैं, इस मंत्र (Mantra For Shiva Puja) और उपाय के बारे में, जिससे भगवान शंकर जल्द प्रसन्न होते हैं और जीवन की सभी बाधाएं दूर करते हैं...

जलाभिषेक से पहले करें इस मंत्र का जाप

सावन के पवित्र महीने में सभी भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. भक्त मंदिरों और घर में शिवलिंग को जल और दूध से अभिषेक करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी को जल चढ़ाने से पहले इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव धन प्राप्ति की सभी राहें खोल देते हैं और दुख हर लेते हैं, इसलिए हमेशा भगवान शिव को जल चढ़ाने से पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मंत्र- ॐ नमो भगवते रूद्राय नम:

Sawan Auspicious Dream: सावन में सपने में नजर आए ये चीजें तो समझ लें प्रसन्न हैं भोलेनाथ, बाबा की कृपा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

करें इन चीजों से अभिषेक

इसके अलावा जलाभिषेक के लिए अगर किसी तीर्थ या गंगा जल का उपयोग किया जाता है तो भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. इसके अलावा एक मान्यता ये भी है कि गाय के दूध से अभिषेक करने से रोग और बीमारियां दूर हो जाती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर दही चढ़ाने से धन संपत्ति में वृद्धि और परिवार में खुशहाली आती है.

अर्पित करें ये चीजें

शिव भगवान पर अक्षत चढ़ाने से जीवन सुखी होता है और किसी भी चीज की कमी नहीं होती है. इसके अलावा सोमवार के दिन भोलेनाथ को जौ चढ़ाने से बच्चे आज्ञाकारी होते हैं. इतना ही नहीं  तिल चढ़ाने से पाप कट जाते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है. ऐसे में अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं और इन समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो शिव जी को ये खास चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए.

Vastu Tips: घर में ये गलतियां बन सकती हैं कंगाली की वजह, नहीं किया सुधार तो बना रहेगा आर्थिक संकट

करें इन चीजों का दान 

इस पवित्र माह में भगवान शिव को प्रिय चीजों का दान करना बहुत शुभ फल देने वाला माना जाता है. आपको बता दें कि उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्त्र, दूध, चांदी की वस्तुएं या चावल का दान जरूर करना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Mantra For Shiva Puja Sawan 2023 Shiv Puja Vishi Shiv Puja lord shiva puja Shiv Puja Niyam Shiva Mantra For Wealth Powerful Mantras For Money Shiv Mantra