Shani Dev: शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिदेव की 8 पत्नियों के नाम का करें जाप, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट

Aman Maheshwari | Updated:Jun 06, 2023, 12:23 PM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर

Shani Dev Wife Name: शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि देव ही नहीं बल्कि उनकी पत्नि का नाम भी जप सकते हैं.

डीएनए हिंदीः शनिदेव (Shani Dev) और उनकी महिमा के बारे में तो सभी लोग जानते हैं. शनि देव (Shani Dev) न्याय के देवता है शनि की कृपा (Shani Dev Kripa) होने से जातक को जीवन में सफलता मिलती है वहीं शनि की कुदृष्टि (Shani Dev Kudrishti) से जातक का जीवन बर्बाद हो जाता है. हालांकि शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के उपायों (Shani Dev Upay) से उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है.

शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि देव (Shani Dev) ही नहीं बल्कि उनकी पत्नि का नाम भी जप सकते हैं. शनिदेव (Shani Dev) कि पत्नियों के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. पौराणिक कथाओं में शनिदेव (Shani Dev) की 8 पत्नियों के बारे में बताया गया है. शनि देव (Shani Dev) को उनकी पत्नि से ही श्राप मिला था. आज आपको शनिदेव की पत्नियों के नाम (Shani Dev Wife Names) और उनके नाम का जाप करने से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं.

शनिदेव की 8 पत्नियों के नाम
1. ध्वजिनी
2. धामिनी
3. कंकाली
4. कलहप्रिया
5. कंटकी
6. तुरंगी
7. महिषी
8. अजा

यह संकेत करते हैं पितरों के प्रसन्न होने की ओर इशारा, जीवन में मिलती है खूब तरक्की और धन लाभ

शनिदेव की इन 8 पत्नियों के बारे में बताया गया है. कई जगहों पर नीलिमा का जिक्र है जिन्हें शनि की दूसरी पत्नी माना जाता है. शनि की मुख्य पत्नि के गुण-अवगुण नीलमंदा में मौजूद हैं. शनि देव को नींलमंदा ने ही श्राप दिया था. शनि देव भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार के दर्शन के लिए तप कर रहे थे. उस समय नीलमंदा पुत्र की इच्छा लेकर वहां आई और अपने सौंदर्य से शनिदेव को रिझाने लगी. हालांकि शनिदेव ने आंखे नहीं खोली. ऐसे में क्रोध में आकर नीलमंदा ने शनिदेव को श्राप दिया की शनिदेव की दृष्टि जिसपर भी पड़ेगी उसका अहित होगा.

शनिदेव की पत्नि का मंत्र
ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली। कंटकी कलही चाथ तुरंगी महिषी अजा।।
शनेर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन पुमान्। दुःखानि नाशयेन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखम।।

शनिदेव की पत्नि के मंत्र जाप के लाभ
- शनिदेव की पत्नियों के इस मंत्र के जाप से जीवन का बड़े से बड़ा संकट टल जाता है.
- इन मंत्रों का जाप करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होत है और शनि दोषों से छुटकारा मिलता है.
- शनि की वर्की दृष्टि का प्रभाव हट जाता है और बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Shani Dev shani dev kripa Shani Dev Kudrishti Shani dev upay shani dosh upay