Navratri: कब है अष्टमी और नवमी? नोट कर लें सही तारीख

ऋतु सिंह | Updated:Oct 02, 2022, 01:32 PM IST

8 या 9 कितने दिन का होगा शारदीय नवरात्रि?

Ashtami and Navami: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को विशेष पूजा होती है. इस दिन कन्या पूजन का महत्व होता है. तो इस बार अष्टमी और नवमी कब है चलिए जानें.

डीएनए हिंदीः नवरात्रि में नौ दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है लेकिन  महाष्टमी व महानवमी तिथि को विशेष पूजा होती है. इस दिन कंचक यानी कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि इस बार 26 सितंबर से शुरू हो रही है और 5 अक्टूबर तक है.

शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. माना जाता है कि देवी पूरे नौ दिन स्वर्ग से धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. नौ दिन देवी पूजा अनुष्ठान आयोजित होते हैं और आखिरी दो दिन कन्या पूजन किया जाता है. नवरात्रि में अष्टमी व नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है. आप भी नोट कर लें सही तारीख.

यह भी पढ़ें ः Navratri 2022: देवी के समक्ष अखंड ज्योति जलाने से पहले जप लें ये मंत्र, तभी पूजा होगी पूरी

शारदीय नवरात्रि महाष्टमी 2022 कब है

नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी तिथि कहा जाता है. इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप यानी महागौरी की पूजा होती है. हालांकि तिथि के घटने या बढ़ने के कारण अष्टमी तिथि आगे.पीछे हो जाती है. इस बार महाष्टमी व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा और इस दिन अष्टमी कन्या पूजा होगी. 

शारदीय नवरात्रि महानवमी 2022 कब है

नवरात्रि में नवमी व्रत 4 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा. इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है. नवरात्रि के दसवें दिन यानी 5 अक्टूबर को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा. तो नवमी कन्यापूजन 4 अक्टूबर को होगा. 

धार्मिक कथाओं के अनुसार राक्षसों के राजा महिषासुर से मां दुर्गा ने नौ दिनों तक युद्ध किया था. इसलिए ये पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है. नवरात्रि के अंतिम यानी नवमी को मां दुर्गा को बुराई पर जीत हासिल हुई थी. इसलिए इसे महानवमी कहते हैं.

यह भी पढ़ें ः Navratri 2022: इन 10 जगहों की मिट्टी से बनती है देवी दुर्गा की प्रतिमा, तवायफ का घर भी है एक, जानिए किस्सा

शारदीय नवरात्रि 2022 कैलेंडर

26 सितंबर 2022, पहला दिन - प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

27 सितंबर 2022, दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

28 सितंबर 2022, तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा

29 सितंबर, चौथा दिन - मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत

30 सितंबर, पांचवां दिन - पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

1 अक्टूबर, छठा दिन - षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा

2 अक्टूबर 2022, सातवां दिन - सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन - दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी

4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन - महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण

5 अक्टूबर, दसवां दिन - दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी

 

Maha Ashtami Maha Navami Shardiya Navratri Navratri 2022 Astrology