बच्चों का पढ़ाई में नहीं लग रहा है मन तो Study Room में फॉलो करें ये Vastu Tips

Aman Maheshwari | Updated:Jul 16, 2023, 11:22 AM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर

Vastu Tips: अगर बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो इसके पीछे वास्तु दोष हो सकते हैं. ऐसे में आपको वास्तु में बताएं गए इन नियमों का पालन करना चाहिए.

डीएनए हिंदीः वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में दिशाओं का विशेष महत्व होता है. वास्तु (Vastu Tips) व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है. इससे घर में नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. बच्चों की पढ़ाई से संबंधित भी कई वास्तु नियम (Vastu Tips For Students) बताएं गए हैं. अगर बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो इसके पीछे वास्तु दोष (Vastu Tips For Students) हो सकते हैं. ऐसे में आपको वास्तु में बताएं गए इन नियमों का पालन करना चाहिए. वास्तु के इन नियमों का पालन (Vastu Tips For Students) करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगने लगेगा. तो चलिए आपको बच्चों की पढ़ाई और स्टडी रूम से जुड़े वास्तु नियमों (Vastu Tips For Study Room) के बारे में बताते हैं.

बच्चों की पढ़ाई के लिए फॉलो करें ये वास्तु नियम (Vastu Tips For Students And Study Room)
- बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो आपको घर में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण हिस्से में मोमबत्ती जलानी चाहिए. ऐसा करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है.
- बच्चों का स्टडी रूम घर उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. इस दिशा में स्टडी रूम होने से बच्चे का पढ़ाई में मन लगता है.
- रूम में किताबों को रखने के लिए अलमारी हमेशा पूर्व और उत्तर में होनी चाहिए. पढ़ाई करते हुए चेहरा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए. स्टडी टेबल इसी प्रकार लगानी चाहिए.

 

सावन में रुद्राभिषेक से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत और महत्व

- कभी भी दक्षिण और पश्चिम दिशा में चेहरा करके नहीं पढ़ना चाहिए. इस दिशा में पढ़ने से बच्चे में अनुशासनहीन होते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे इस दिशा में मुंह करके न पढ़ें.
- स्टडी टेबल पर ग्लोब और तांबे का पिरामिड रखना भी शुभ होता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पढ़ाई में मन लगता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान
-  टीवी और वीडियो गेम जैसी कोई भी चीज पढ़ाई के कमरें में नहीं होनी चाहिए. इससे बच्चों का पढ़ाई से मन भटकता है.
- बच्चें का पढ़ाई में मन लगा रहे इसके लिए स्टडी रूम में पानी और घड़ी को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए. 
- कमरे में मोर पंख लगाने और स्टडी टेबल पर मां सरस्वती की फोटो लगाने से बच्चे का पढ़ाई में मन लगता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Vastu tips for Students Vastu Tips For Study Room Vastu Tips Best Vastu Tips