Vasu Baras 2024 Wishes: वसु बारस पर्व पर यहां से भेजें प्रियजनों को शुभकामनाएं, सभी देवी-देवताओं की बनी रहेगी कृपा

Written By Aman Maheshwari | Updated: Oct 28, 2024, 11:19 AM IST

Happy Vasu Baras 2024

Vasu Baras 2024 Wishes In Hindi: वसु बारस पर्व पर गाय और बछड़े की पूजा की जाती है. मान्यताओं के अनुसार, गौ माता में सभी देवी-देवताओं, पितरों और तीर्थों का वास माना जाता है. गौ माता की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है.

Happy Vasu Baras 2024 Wishes: हिंदू धर्म में दिवाली से पहले वसु बारस का पर्व मनाया जाता है. इसे दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. वसु बारस मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में मनाया जाता है. इसे बछ बारस या गोवत्स द्वादशी के नाम से भी जानते हैं.

इस बार वसु बारस का पर्व आज 28 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. वसु बारस पर्व पर गाय और बछड़े की पूजा की जाती है. आप वसु बारस के पर्व पर अपने प्रियजनों को यहां से संदेश भेज शुभकामनाएं दे सकते हैं. हम आपके लिए चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं.

वसु बारस पर्व पर यहां से भेजें शुभकामनाएं
गायों की सेवा करो, रोज नवाओ शीश
खुश होकर देंगी तुम्हें, वे लाखों आशीष
Happy Vasu Baras 2024

जब भी हो अंतिम समय, करिए गौ दान,
हमको यह समझा रहे, अपने वेद पुराण
Happy Vasu Baras 2024

गायों की सेवा करो और बचाओ जान,
कान्हा आगे आएंगे, सुख की छतरी तान
Happy Vasu Baras 2024

गौ माता करती सदा
भव सागर से पार,
इनकी तुम सेवा करो
जीवन देंगी तार,
Happy Vasu Baras 2024

बची नहीं गायें अगर, ऐसा होगा हाल,
तरसेंगे फिर दूध को, इस माटी के लाल
Happy Vasu Baras 2024

गोबर से बढ़िया नहीं, खाद दूसरी कोय,
डालोगे गर यूरिया, लाख बीमारी होय
Happy Vasu Baras 2024

जिनकी सेवा कर के नर भव से तर जाता,
सब देवो का अंश समेटे है गौ माता
Happy Vasu Baras 2024

गौ पाली तब ही बनें, कान्हा जी गोपाल,
दूध-दही से वे करें, सब को मालामाल
Happy Vasu Baras 2024

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.