Vat Savitri Vrat 2023: आज वट सावित्री व्रत पर बन रहे हैं तीन दुर्लभ योग, सुहागिन महिलाओं के लिए हैं शुभ, जानें कैसे उठाएं

Aman Maheshwari | Updated:May 19, 2023, 06:16 AM IST

Vat Savitri Vrat 2023

Vat Savitri Vrat 2023: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत का सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है.

डीएनए हिंदीः हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री का व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) रखा जाता है. वट सावित्री व्रत सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. ऐसी मान्यता है कि वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) करवा चौथ व्रत के समान ही फल देता है. अमावस्या तिथि को रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) का सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है. इस साल मई में पड़ रहे वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इन शुभ योग की वजह से वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) का महत्व और भी अधिक बढ़ जाएगा. तो चलिए वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) की सही तारीख और इस दिन बन रहे शुभ योग व उपायों के बारे में जानते हैं.

वट सावित्रि व्रत 2023 पूजा मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2023 Puja Muhurat)
वट सावित्री व्रत की ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मई 2023 को रात 9 बजकर 42 मिनट पर हो रही है. अमावस्या तिथि का समापन अगले दिन 19 मई को रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगा. पंचांग के लिए उदय तिथि को महत्व देते हैं ऐसे में वट सावित्री व्रत 19 मई को रखा जाएगा. 

वट सावित्रि व्रत 2023 शुभ योग (Vat Savitri Vrat 2023 Shubh Yog)
शोभन योग - वट सावित्री व्रत पर 18 मई की रात को 7ः37 से 19 मई शाम 7ः17 तक शोभन योग बन रहा है. इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है. शोभन योग में पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है.
गजकेसरी योग - वट सावित्री व्रत के दिन चंद्रमा गुरु के साथ मेष राशि में विराजमान होंगे, ग्रहों की इस स्थिति से गजकेसरी योग बन रहा है. इस योग में पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
शश राजयोग - वट सावित्री के दिन शनि जयंती भी है ऐसे में इस दिन शश राजयोग बन रहा है. यह योग मान-सम्मान बढ़ाता है और आयु में वृद्धि करदिलाता है.

यह भी पढ़ें - वास्तु के नियमों के अनुसार घर में रखा धातु का कछुआ बदल देगा आपकी किस्मत, जानें क्या है नियम

वट सावित्री व्रत 2023 उपाय (Vat Savitri Vrat 2023 Upay)
- वट सावित्री व्रत पर व्रती लोग बरगद का पौधा लगाते हैं जिससे की कभी भी वैवाहिक जीवन में तनाव नहीं होता है. यह आर्थिक समस्याओं को दूर करता है.
- वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाएं व्रत करती है. इस दिन सुहाग की चीजें दान करने से पति की आयु में वृद्धि होती है.
- वट सावित्री व्रत पर महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, कुमकुम और हल्दी का दान करना चाहिए. इन चीजों का दान करने के बाद बरगद की जड़ को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास सुरक्षित रख लें. इस उपाय को करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Vat Savitri Vrat 2023 vat savitri vrat Vat Savitri Vrat Kab Hai Vat Savitri Vrat Date Vat Savitri Vrat Shubh Yog