Commonwealth Games 2022: पांचवें दिन का ये है शेड्यूल, इन खेलों से पदक की उम्मीद

Written By डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated: Aug 02, 2022, 08:29 AM IST

Lawn Ball में मेडल पक्का है

Commonwealth Games Day 5 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भी भारतीय दल से देश को मेडल की उम्मीद है. लॉन बॉल में भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा है. पदक तो पक्का है बस यह देखना है कि मेडल का रंग कौन सा होगा.

डीएनए हिंदी: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में पांचवां दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण है. मंगलवार का दिन इस लिहाज से ऐतिहासिक है कि लॉन बॉल में पहली बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है.  तैराकी, जिमनास्टिक, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और हॉकी से भी पदक की खबर आ सकती है. CWG 2022 में अब तक भारत ने कुल 9 पदक जीते हैं. पदकों की सबसे ज्यादा संख्या वेटलिफ्टिंग में है. 

अब तक भारत की झोली में हैं ये पदक
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारतीय वेटलिफ्टरों का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है. भारत ने कुल  9 मेडल जीते हैं.  इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. वेटलिफ्टिंग के अलावा भारत को जूडो में 2 पदक मिले हैं. 

यह भी पढ़ें: मेंस टेबल टेनिस टीम ने किया पदक पक्का, नाइजीरिया को हराकर गोल्ड मेडल मैच में बनाई जगह

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022, पांचवें दिन भारत का शेड्यूल

तैराकी-पुरुष

200 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट दो श्रीहरि नटराज (दोपहर 3.04 बजे)

1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट एक - अद्वैत पेज - (दोपहर 4.10 बजे)

1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट दो - कुशाग्र रावत - (शाम 4.28 बजे)

कलात्मक जिमनास्टिक- पुरुष

वॉल्ट फाइनल - सत्यजीत मंडल - (शाम 5.30 बजे)

पैरलेल बार- फाइनल - (सैफ तंबोली - शाम 6.35 बजे)

लॉन बॉल- महिला

फोर स्पर्धा - स्वर्ण पदक मैच - (शाम 4.15 बजे)

पेयर स्पर्धा - पहला दौर - (दोपहर एक बजे)

ट्रिपल स्पर्धा - पहला दौर - (दोपहर एक बजे)

पुरुष

सिंगल स्पर्धा - पहला दौर - (शाम 4.15 बजे)

फोर स्पर्धा - पहला दौर - (रात 8.45 बजे)

ट्रिपल स्पर्धा - दूसरा दौर- (रात 8.45 बजे)

हॉकी:

महिला पूल ए - भारत बनाम इंग्लैंड - (शाम 06.30 बजे)

यह भी पढ़ें: PV Sindhu की अगुवाई में बैडमिंटन मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में पहुंचा भारत, खिताबी मुक़ाबले में मलेशिया से भिड़ंत

एथलेटिक्स- पुरुष

लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर - एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनस याहिया - (दोपहर 2.30 बजे)

ऊंची कूद क्वालीफाइंग दौर - तेजस्विनी शंकर - (रात 12.03 बजे)

महिला

चक्का फेंक फाइनल - सीमा पूनिया, नवजीत कौर ढिल्लों - (रात 12.52 बजे)

स्क्वाश:

महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल - सुनयना सारा कुरुविला - (रात 8.30 बजे)

पुरुष एकल सेमीफाइनल - सौरव घोषाल (रात 9.15 बजे)


वेटलिफ्टिंग- महिला:

76 किग्रा - पूनम यादव - (दोपहर 2 बजे)

87 किग्रा - उषा बन्नौर एनके - (रात 11 बजे)

पुरुष

96 किग्रा - विकास ठाकुर - (शाम 06.30 बजे)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.