Commonwealth Games 2022: आज भारतीय दल का ऐसा है शेड्यूल, इन खेलों में है पदक की उम्मीद

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Aug 03, 2022, 02:37 PM IST

लॉन बॉल में भारत ने जीता है गोल्ड मेडल

Commonwealth games 3 August India schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स का आज छठा दिन है और भारतीय खिलाड़ियों से कई खेलों में मेडल की उम्मीद है. मंगलवार का दिन देश के लिए मिला-जुला रहा था. लॉन बॉल जैसे गुमनाम से खेल में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. टेबल टेनिस में भी गोल्ड मिला है. वेटलिफ्टिंग में रजत ठाकुर ने देश के लिए रजत पदक जीता है. 

डीएनए हिंदी: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में बुधवार को भारतीय टीम से कई अहम मुकाबले में पदक की उम्मीद की जा रही है. आज हॉकी टीम का भी मैच है और ओलंपिक के बाद पुरुष और महिला दोनों ही टीम से देश को पदक की उम्मीद है. मुक्केबाजी में सुर्खियों में रहीं निकहत जरीन का मैच है और देश को उनसे पदक की उम्मीद है. बुधवार के दिन भारतीय टीम के लिए कौन से अहम मुकाबले हैं और किन खेलों में पदक की उम्मीद है, ये पूरी लिस्ट यहां देखें. 

एथलेटिक्स

मुक्केबाजी
महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4 . 45 से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 से)
66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12 . 45 से)

यह भी पढ़ें:

पुरुष
54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5 . 45 से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)

क्रिकेट
महिला टी-20 भारत बनाम बारबाडोस

हॉकी
महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3. 30 से)
पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 . 30 से)

जूडो
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 . 30 से)
पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 . 30 से)

यह भी पढ़ें: CWG 2022: Gold पे Gold... लॉन बॉल और टेबल टेनिस में गोल्ड के बाद वेटिलिफ्टिंग में भारत को मिला सिल्वर

लॉन बॉल्स
पुरूष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे)
महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे)
पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 . 30 और रात 10 . 30 से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 . 30से)

स्क्वाश
पुरुष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 . 30 से)

भारोत्तोलन
लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6 . 30 से
गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

#commonwealth games 2022 commonwealth games Commonwealth games cwg 2022