CSK Full Players List in IPL 2023 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कौन-कौन, यहां देखें पूरी लिस्ट

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Dec 23, 2022, 06:08 PM IST

Chennai Super kings csk full players list ipl 2023 auction base price ipl history ms dhoni ruturaj gaikwad 

IPL 2023 Auction: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम की पूरी लिस्ट.

डीएनए हिंदी: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आईपीएल (Indian Premier League) इतिहास की वो टीम है जिसकी फैन फॉलोइंग पूरे देश में है. एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली सीएसके (CSK) ने चार बार खिताब जीता है. चेन्नई पहली ऐसी टीम भी है जिसने आईपीएल के खिताब तो डिफेंड किया था. हालांकि पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. धोनी ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कप्तानी सौंपी थी लेकिन बीच टूर्नामेंट में ही जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी. चेन्नई ने आखिरी खिताब साल 2018 में जीता था जबकि साल 2019 में टीम फाइनल तक पहुंची थी. अब पीछले सीजन का भूलाकर धोनी की टीम आईपीएल 2023 में एक नई टीम बनाकर मैदान पर उतरना चाहेगी. 

IND vs BAN: Virat Kohli ने क्यों दिया Rishabh Pant को ऐसा खतरनाक लुक, वीडियो देख समझ जाएंगे पूरी बात

इन खिलाड़ियों को CSK ने किया रिटेन

पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा और क्रिस जॉर्डन जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया. एम एस धोनी, रवींद्र जडेदा, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, शिवम दूबे, दीपक चाहर, महीश तिक्षणा और मोईन अली को सीएसके ने रिटेल किया. लेकिन एक मजबूत प्लेइंग 11 को बनाने के लिए टीम में ऑलराउंडर की कमी नजर आ रही है. देखना ये होगा कि ड्वेन ब्रावो की कमी को पूरा कौन करता है और ऑक्शन में चेन्नई किन खिलाड़ियों पर बोली लगाती है. 

IPL 2023 के लिए Chennai Super Kings के खिलाड़ियों की पूरी सूची

Player Name Country Age Role Auction Price
MS Dhoni (wk) India 41 years WK-Batsman INR 12 Cr(R)
Ruturaj Gaikwad India 25 years Batsman INR 6 Cr(R)
Ambati Rayudu (wk) India 37 years WK- Batsman INR 6.75 crores(R)
Devon Conway New Zealand 31 years Batsman INR 1 crores(R)
Subhranshu Senapati India 25 years Batsman INR 20 Lakhs(R)
Deepak Chahar India 30 years Bowler INR 14 crores(R)
Tushar Deshpande India 27 years Bowler INR 20 Lakhs(R)
Maheesh Theekshana Sri Lanka 22 years Bowler INR 70 Lakhs(R)
Simranjeet Singh India 25 years Bowler INR 20 Lakhs(R)
Matheesha Pathirana Sri Lanka 20 years Bowler INR 20 Lakhs(R)
Mukesh Choudhary India 26 years Bowler INR 20 Lakhs(R)
Prashant Solanki India 22 years Bowler INR 1.20 crores(R)
Mitchell Santner New Zealand 30 years Bowler INR 1.90 crores(R)
Rajvardhan Hangargekar India 20 years Bowler INR 1.50 crores(R)
Ravindra Jadeja(C) India 34 years All-rounder INR 16 Cr(R)
Moeen Ali England 35 years All-rounder INR 8 Cr(R)
Shivam Dube India 29 years All-rounder INR 4 crores(R)
Dwaine Pretorius South Africa 33 years All-rounder INR 50 Lakhs(R)
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

IPL Auction 2023 IPL 2023 Auction CSK Full Squad for IPL 2023 ms dhoni Chennai Super Kings