CWG 2022: जानिए कब और किस खेल में भारतीय एथलीट आज करेंगे मुक़ाबला, देखें पूरे दिन का कार्यक्रम

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 29, 2022, 02:05 PM IST

Indian team at Birmingham 2022

Commonwealth Games 2022: दूसरे दिन के कार्यक्रम पर एक नज़र, जानिए कब और कहां भारतीय एथलीट एक्शन में होंगे.

डीएनए हिंदी: 72 राष्ट्रों के 5000 से अधिक खिलाड़ी Commonwealth Games के 22वें संस्करण के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम और वेस्ट मिडलैंड्स में पहुंच चुके हैं. ये एथलीट 19 खेलों के 280 पदक स्पर्धाओं में भाग लेंगे, जो ओलंपिक के बाद दूसरा सबसे बड़ा मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट है. भारत ने इन खेलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है इस बार भी वो अपने प्रदर्शन को बेहतर करेगा.

चलिए आज के भारतीय एथलीट्स के कार्यक्रम पर नज़र डालते हैं. सभी मुक़ाबलों का समय भारतीय समयानुसार लिखा गया है.

CWG 2022: शुक्रवार से शुरू होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अभियान, जानें कब होगा किससे मुक़ाबला और कहां देखें Live

तैराकी

कुशाग्र रावत - 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे)

आशीष कुमार सिंह - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे)

साजन प्रकाश - 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे)

श्रीहरि नटराज – 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट (दोपहर 3:00 बजे)

कुशाग्र रावत - (अगर क्वालीफाई करते हैं) - 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (रात 11:30 बजे)

आशीष कुमार सिंह - (अगर क्वालीफाई करते हैं) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल (रात 11:30 बजे)

साजन प्रकाश - (अगर क्वालीफाई करते हैं) - 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (रात 11:30 बजे)

श्रीहरि नटराज - (अगर क्वालीफाई करते हैं) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी 

शिवा थापा : पुरूष 63.5 किग्रा, राउंड ऑफ 32 (शाम 4:30 बजे)

सुमित कुंडु : पुरूष 75 किग्रा, राउंड ऑफ 32 (शाम 4:30 बजे)

रोहित टोकस : पुरूष 67 किग्रा, राउंड ऑफ 32 (रात 11:00 बजे)

आशीष चौधरी : पुरूष 80 किग्रा, राउंड ऑफ 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक्स :

योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ - पुरूष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे)

पुरूष टीम फाइनल : (अगर क्वालीफाई करते हैं) (रात 10:00 बजे)

हॉकी :

भारत बनाम घाना : महिला ग्रुप चरण (शाम 6.30 बजे)

सुरेश रैना से लेकर अमित मिश्रा तक, ये हैं वो पांच भारतीय क्रिकेटर जिनको जाना पड़ा था जेल

लॉन बॉल्स :

नयानमोनी - महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे)

दिनेश, नवनीत, चंदन - पुरूष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे)

सुनील, मृदुल - पुरूष पेयर राउंड 1 (शाम 7.30 बजे)

रूपा, तानिया, लवली - महिला फोर राउंड 1 (शाम 7.30 बजे)

स्क्वाश :

सौरव, रमित, अभय - राउंड ऑफ 64 (शाम 4.30 बजे)

जोशना, सुनैना, अनहत - राउंड ऑफ 64 (शाम 4.30 बजे)

पुरूष एकल : राउंड ऑफ 64 (रात 10.30 बजे)

महिला एकल : राउंड ऑफ 64 (रात 10.30 बजे)

टेबल टेनिस:

पुरुष टीम - क्वालीफाइंग राउंड 1 (दोपहर 2:00 बजे)

महिला टीम- क्वालीफाइंग राउंड 1 (दोपहर 2:00 बजे)

पुरुष टीम- क्वालीफाइंग राउंड 2 (रात 8:30 बजे)

महिला टीम- क्वालीफाइंग राउंड 2 (रात 8:30 बजे)

क्या होता है फ्लैग बियरर, किस एथलीट को मिलता है ये सम्मान, जानें सब कुछ

ट्रैक साइकिलिंग:

विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

पुरुष टीम परसुईट फाइनल (अगर क्वालीफाई करते हैं) (रात 8:30 बजे)

महिला टीम स्प्रिंट फाइनल (अगर क्वालीफाई करती हैं) (रात 8:30 बजे)

पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल (अगर क्वालीफाई करते हैं) (रात 8:30 बजे)

ट्रायथलॉन:

आदर्श, विश्वनाथ - पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे)

संजना, प्रज्ञा- महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे)

महिला क्रिकेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - ग्रुप A (दोपहर 3:30 बजे से)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Birmigham 2022 #commonwealth games team india pv sindhu Indian Womens Cricket Team indian hockey team