IPL 2023 Mini Auction: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम कैसी है, यहां देखें लिस्ट   

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Dec 23, 2022, 07:30 PM IST

Delhi Cpitals Players List IPL 2023 Auction

Delhi Capitals Players List: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ फैसलों से चौंकाया है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम कैसी है जानें यहां.

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर उम्मीद के मुताबिक खूब पैसों की बारिश हुई है. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी से नई फ्रेंचाइजी में गए हैं. कई खिलाड़ियों की टीम बदली तो कुछ को खरीदार नहीं मिले. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals IPL 2023) की बात की जाए तो टीम ने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को जोड़ा है जिनके नाम की ज्यादा चर्चा नहीं थी. हालांकि टीम ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया था इसलिए कुछ ही नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनी. 

दिल्ली के पर्स में थे 19.45 करोड़ रुपये 
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेते वक्त दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में कुल 19.45 करोड़ रुपये बचे थे. टीम के पास 5 स्लॉट थे जिसमें से 2 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए थे. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम ने इस पैसे का इस्तेमाल कुछ नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए किया है. ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग सीधे ऑस्ट्रेलिया से वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें: IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन का पंजाब किंग्स ने किया देसी स्वागत, आप भी देखें  

टीम ने मनीष पांडे को अपने साथ 2.5 करोड़ रकम देकर जोड़ा है. पांडे पिछले सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ थे लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. 2 करोड़ देकर विदेशी खिलाड़ियों में फिल साल्ट को भी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा. 

Player Name Country Age Role Auction Price
Rishabh Pant (c&wk) India 25 years WT-Batsman INR 16 Cr(R)
Prithvi Shaw India 23 years Batsman INR 7.50Cr(R)
David Warner Australia 36 years Batsman INR 6.25 Crores(R)
Sarfaraz Khan India 25 years Batsman INR 20 Lakhs(R)
Yash Dhull India 20 years Batsman INR 50 Lakhs(R)
Rovman Powell West Indies 29 years Batsman INR 2.80 crores(R)
Anrich Nortje South Africa 29 years Bowler INR 6.50 Cr(R)
Kamlesh Nagarkoti India 22 years Bowler INR 1.10 crores(R)
Mustafizur Rahman Bangladesh 27 years Bowler INR 2 crores(R)
Lungi Ngidi South Africa 26 years Bowler INR 50 Lakhs(R)
Khaleel Ahmed India 25 years Bowler INR 5.25 crores(R)
Chetan Sakariya India 24 years Bowler INR 4.20 crores(R)
Praveen Dubey India 29 years Bowler INR 50 Lakhs(R)
Kuldeep Yadav India 28 years Bowler INR 2 crores(R)
Axar Patel India 28 years All-rounder INR 9 crores(R)
Mitchell Marsh Australia 31 years All-rounder INR 6.50 Crores(R)
Lalit Yadav India 25 years All-rounder INR 65 Lakhs(R)
Ripal Patel India 27 years All-rounder INR 20 Lakhs(R)
Vicky Ostwal India 20 years All-rounder INR 20 Lakh(R)
Aman Khan India 26 years Allrounder Traded from KKR
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA
TBA TBA TBA TBA TBA

यह भी पढ़ें: PBKS Full Players List IPL 2023 Auction: सैम करन के बाद कैसी है पंजाब किंग्स की टीम, देखें पूरी लिस्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

ipl 2023 IPL Mini Auction IPL Auction 2023 Delhi Capitals rishabh pant