MI से मिली हार के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए Naveen Ul Haq, Sweet Mango को लेकर LSG ने भी उड़ाया मजाक

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:May 25, 2023, 09:22 AM IST

ipl 2023 lucknow super giants trolled naveen ul haq sweet mango after lost to mumbai indians in playoffs

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं. उनकी टीम भी इस मामले में पीछे नहीं रही और उनका कुछ इस तरह मजाक उड़ाया.

डीएनए हिंदी: बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को 81 रन से हार का सामना करना पड़ा. अफगानिस्तानी गेंदबाज की धार के सामने मुंबई 200 के आंकड़े को तो नहीं छू सकी लेकिन बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन ने उनके किए कराए पर पानी फेर दिया और टीम आईपीएल 2023 से बाहर हो गई. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर नवीन उल हक को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. आरसीबी के फैंस से लेकर, फूड डिलिवरी कंपनी, जोमाटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) भी इस मामले में पीछे नहीं रही और उन्होंने भी नवीन का मजाक उड़ाया. लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि खुद नवीन की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) भी उन्हें ट्रोल करने से नहीं चुकी. 

ये भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान पर दुनिया के इन 10 भाइयों की जोड़ियों ने मचाया है धमाल

आपको बता दें कि आरसीबी के प्लेऑफ्स की रेस से बाहर होने के बाद नवीन उल हक ने विराट को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर स्वीट मैंगो करके एक पोस्ट किया था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 38 रन देकर 4 विकेट हासिल करने के बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रौल किया जा रहा है. 

गुजरात टाइटंस से अपना आखिरी मुकाबला हारने के बाद नवीन ने एक हंसते हुए मीम शेयर की थी. लेकिन मुंबई से हारने के बाद नवीन पर ये मीम उल्टा पड़ गया. लखनऊ सुपरजाइंट्स ने एक ट्विटर पर पोस्ट किय, जिसमें उन्होंने मैंगो, मैंगोज, स्वीट और आम को म्यूट कर दिया. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच घमासान में बने ये रिकॉर्ड, देखकर रह जाएंगे हैरान   

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Sweet Mango ipl 2023 Naveen Ul Haq virat kohli RCB Lucknow Super Giants Rajasthan Royals Mumbai Indians LSG vs MI