MI vs GT: वानखेड़े में गरजा सूर्या का बल्ला, ठोका IPL का पहला शतक, बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:May 12, 2023, 10:19 PM IST

ipl 2023 suryakumar yadav hits maiden ipl hundred mumbai indians vs gujarat titans

Mumbai Indians vs Gujarat Titans: सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए.

डीएनए हिंदी: शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने आईपीएल (IPL) करियर का पहला शतक (First IPL Century) जड़ दिया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों की बारिश करने वाले सूर्या इस सीजन की शुरुआत में फॉर्म में नहीं दिखे थे. लेकिन एक बार जब उनका बल्ला रन बनाने लगा उसके बाद से तो वह विरोधी गेंदबाजों के लिए काल बन गए. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आउट होने के बाद उन्होंने क्रीज पर कदम रखा और 49 गेंदों पर अपना शतक ठोक दिया. सूर्या ने अपनी पारी में 6 छक्के और 11 चौके लगाए. 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली से झगड़े के बाद बोले नवीन उल हक, 'मैने पहले कभी किसी को स्लेज नहीं किया'

गुजरात टाइटंस के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी और पहले 6 ओवर में ही टीम को 60 के पार पहुंचा दिया. हालांकि 7वें ओवर में रोहित और ईशान एक के बाद एक आउट हो गए. दोनों के पवेलियन लौटने के बाद नेहाल वधेरा और सूर्या ने पारी संभाली. वधेरा 15 रन बनाकर आउट हुए तो विष्णु विनोद ने सूर्या का साथ दिया. दोनों ने मिलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया. विनोद के 30 के स्कोर पर आउट होने के बाद टिम डेविड भी जल्दी चलते बने. हालांकि सूर्या ने एक छोर संभालकर रखा और अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया. 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

103* - सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस), मुंबई, 2023
92 - ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स), अहमदाबाद, 2023
89 - जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), कोलकाता, 2022
83 - वेंकटेश अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स), अहमदाबाद, 2023

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

114 * - सनथ जयसूर्या बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई, 2008
109* - रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2012
103* - सूर्यकुमार यादव बनाम गुजरात टाइटंस, मुंबई, 2023
100 * - सचिन तेंदुलकर बनाम कोची टस्कर्स, मुंबई , 2011
100* - लेंडल सिमंस बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2014

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

ipl 2023 suryakumar yadav Mumbai Indians MI vs GT rohit sharma Hardik Pandya