Virat Kohli और MS Dhoni की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अब जाएंगे जेल, पुलिस ने कसा शिकंजा 

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jan 16, 2023, 06:46 PM IST

FIR against trolls OF Dhoni And Virat Daughter

Lewd Comments Against Daughters Of Dhoni And kohli: विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वालों की अब खैर नहीं है.

डीएनए हिंदी: विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को अब दिल्ली पुलिस सबक सिखाएगी. दिल्ली महिला आयोग की ओर से नोटिस जारी करने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दोनों क्रिकेटरों की बच्चियों के बारे में की गई जाने वाली अभद्र टिप्पणियों पर पुलिस को नोटिस जारी किया था. साइबर सेल कमेंट्स की जांच करेगा और जल्द दोषियों पर एक्शन लिया जाएगा. 

दिल्ली पुलिस ने शिकायत के बाद लिया एक्शन
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने गलत टिप्‍पणी की थी. पिछले सप्ताह दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) ने इस पर संज्ञान हरकत में आई थी. 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने अभद्र टिप्पणियों करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को नोटिस जारी किया था. अब इस पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है. 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के साथ घमासान से पहले सूर्यकुमार यादव कर रहे खास चीज की प्रैक्टिस, वीडियो देखें 

पहले भी धोनी और विराट की बेटी पर की गई है गलत टिप्पणी 
इससे पहले भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बेटी को ट्रोल किया गया है. सोशल मीडिया पर विराट की बेटी वामिका को तो एक यूजर ने रेप की भी धमकी दी थी जिसके बाद अनुष्का और विराट कोहली ने शिकायत दर्ज कराई थी. स्वाति मालीवाल ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे जिसमें दोनों की बेटी के बारे में की गई टिप्पणियों पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी. 

यह भी पढ़ें: Ind Vs NZ: श्रीलंका को धूल चटाने के बाद अब न्यूजीलैंड को मात देगी टीम इंडिया, लाइव घमासान यहां देखें 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

virat kohli ms dhoni delhi police latest cricket news