Women's Asia Cup 2022 Points Table: भारतीय टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, देखें सभी टीमों की स्थिति

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Oct 14, 2022, 09:54 PM IST

Women's Asia Cup 2022 points Table

Women's Asia Cup 2022 Points Table: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों ने फाइनल का टिकट हासिल किया. देखें महिला एशिया कप की अंक तालिका.

डीएनए हिंदी: शनिवार को बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम और थाइलैंड के मुकाबले के साथ ही महिला एशिया कप 2022 का आगाज हो गया. पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने थाइलैंड महिला क्रिकेट टीम को 9 विकेट से धूट चटाई और महत्वपूर्ण दो अंक हासिल कर लिए. महिला क्रिकेट एशिया कप का पहला आयोजन साल 2004 में हुआ था. भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को हराकर पहला खिताब जीता. इसके बाद 2008 तक लगातार चार टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं का दबदबा देखने को मिला. 2012 में पहली बार इस टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया.

Women's Asia cup 2022 Schedule: पहले दौर में भारतीय टीम खेलेगी 6 मुकाबले, जानें पूरा कार्यक्रम

2012 में चीन ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की लेकिन खिताब भारत ने ही जीता. अब तक ये टूर्नामेंट 7 बार आयोजित किया जा चुका है,जिसमें 6 बार भारतीय महिलाओं ने बाजी मारी है. साल 2018 में भारत के सामने फाइनल में बांग्लादेश की टीम मुकाबला करने उतरी. इस बार भारतीय टीम खिताब नहीं जीत सकी और बांग्लादेश महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन गई. 

महिला एशिया कप 2022 की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक
भारत  6 5 1 10
पाकिस्तान  6 5 1 8
श्रीलंका 6 4 1 8
थाइलैंड 6 3 3 6
बांग्लादेश 6 2 3 4
यूएई 6 1 4 2
मलेशिया 6 0 6 0

आपको बता दें कि श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमें अभी तक एशिया कप का खिताभ नहीं जीत सकीं है. पहली बार 2004 में एशिया कप सिर्फ भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था और भारत ने 5-0 से जीत हासिल कर ली थी. इसके बाद श्रीलंका ने तीन बार फाइनल में जगह बनाई लेकिन तीनों बार उसे मात खानी पड़ी. साल 2012 और 2016 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन वो भी भारतीय टीम से खिताब नहीं छीन सकीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

womens asia cup 2022 asia cup points table India women's cricket