भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान Elvera Britto का निधन 

पुष्पेंद्र शर्मा | Updated:Apr 26, 2022, 11:47 PM IST

elvera britto 81 साल की थीं.

एल्वेरा ने आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जापान के खिलाफ भारत का नेतृत्व किया था.  

डीएनए हिंदी: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एल्वेरा ब्रिटो (Elvera Britto) का मंगलवार को निधन हो गया. वह 81 साल की थीं. बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं के कारण उनका उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. तीन बहनों में सबसे बड़ी एल्वेरा का 1960 से 1967 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में दबदबा रहा. कर्नाटक की टीम ने इस दौरान सात राष्ट्रीय खिताब जीते. एल्वेरा ने आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जापान के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व किया था.  

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित 
अल्वेरा 1965 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सिर्फ दूसरी महिला हॉकी खिलाड़ी बनी थीं. उनसे पहले एने लुम्सडेन (1961) को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था. एल्वेरा ने भी अपनी बहनों की तरह शादी नहीं की. 

PR Sreejesh वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बने
 

हॉकी इंडिया ने जताया शोक 
हॉकी इंडिया ने एल्वेरा के निधन पर शोक जताया है. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने बयान में कहा, एल्वेरा ब्रिटो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. वह अपने समय की खिलाड़ियों से आगे थी और महिला हॉकी में उन्होंने इतना कुछ हासिल किया. राज्य में प्रशासक के रूप में खेल की सेवा करना जारी रखा. उन्होंने कहा, हॉकी इंडिया और पूरे हॉकी समुदाय की ओर से हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. 

Women's Asia Cup Hockey: भारत ने चीन को 2-0 से हराकर जीता कांस्य पदक
 

(इनपुट भाषा) 

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Elvera Britto hockey sports