Jio True 5G लॉन्चः उत्तर प्रदेश के इन शहरों में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, अब 1Gbps की स्पीड से चलाएं इंटरनेट

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jan 10, 2023, 09:06 AM IST

Jio True 5G service

Jio ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, मेरट और प्रयागराज समेत केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के 7 शहरों में अपने 5G सर्विस की शुरुआत की है.

डीएनए हिंदीः Reliance Jio तेजी से अपने 5G सर्विस का विस्तार कर रहा है. कपंनी ने सोमवार को और 10 शहरों में 5G सर्विस के शुरू होने की जानकारी दी है. जियो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कपंनी ने उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, मेरट, प्रयागराज  और आंध्र प्रदेश के तिरुपति, नेल्लोर, केरल के थिरुसर, कोझीकोड और महाराष्ट्र के नागपुर और अहमदनगर में 5G सर्विस की शुरुआत की है. 

इन शहरों के साथ-साथ रिलायंस जियो अब तक 85 शहरों में Jio 5G सर्विस की शुरुआत कर चुकी है. इसमें देश भर के कई बड़े और छोटे शहर शामिल हैं. चेक करें अब तक किन शहरों में और कब लॉन्च हो चुका है Jio True 5G...

4 अक्टूबर, 2022: दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता
22 अक्टूबर, 2022: नाथद्वारा, चेन्नई
10 नवंबर, 2022: बेंगलुरु, हैदराबाद
11 नवंबर, 2022: गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद
23 नवंबर, 2022: पुणे
25 नवंबर, 2022: गुजरात के 33 जिले
14 दिसंबर, 2022: उज्जैन के मंदिर
20 दिसंबर, 2022: कोच्चि, गुरुवायूर मंदिर
26 दिसंबर, 2022: तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर,
28 दिसंबर, 2022: लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूरु, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार, डेराबस्सी
29 दिसंबर, 2022 : भोपाल, इंदौर
5 जनवरी, 2023: भुवनेश्वर, कटक
6 जनवरी 2023: जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी
7 जनवरी 2023: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर
9 जनवरी, 2023: आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझीकोड, त्रिशूर, नागपुर, अहमदनगर

इन 85 शहरों में यूजर्स को Jio Welcome Offer का लाभ ले सकते हैं और बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 1 Gbps+ की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

आपके शहर मे कब आएगी Jio 5G सर्विस ऐसे करें पता

Jio की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी दिसम्बर 2023 तक हर कस्बे, तालुका और तहसील में Jio 5G की सर्विस उपलब्ध करवाएगी. अगर आप यह जानने चाहते हैं कि कंपनी कब आपके शहर या कस्बे में 5G सर्विस उपलब्ध करवाएगी तो इस वेबसाइट https://www.jio.com/help/faq/mobile/jio-true-5g/about-5g/when-is-jio5g-network-getting-launched-my-cityarea#/ पर जाकर जानकारी पा सकते हैं. इसके अलावा अगर आप और जानकारी पाना चाहते हैं तो वेबसाइट पर दिए JioCare बॉट से बात करके भी जानकारी पा सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Jio Jio 5G jio 5g in india Tech News Tech News In Hindi