Jio ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 50 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, Free में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jan 24, 2023, 02:48 PM IST

Jio True 5G

Jio True 5G सर्विस को 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में लॉन्च किया गया है. इसके साथ कंपनी कुल 184 शहरों में 5G मुहैया करवा चुकी है.

डीएनए हिंदीः देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio तेजी से अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही है. इसी कड़ी में कंपनी ने आज एक साथ 5 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है. इसमें 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल है. इसके साथ ही कंपनी ने कुल 184 शहरों में Jio True 5G सर्विस को मुहैया करवा दिया है. 

कंपनी ने जिन 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आज जियो के 5जी सर्विस की शुरुआत की है उसमें आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. चेक करें क्या आपका शहर इस लिस्ट में शामिल हैं? 

इन 50 शहरों में लॉन्च हुई Jio True 5G की सर्विस

1 चित्तूर आंध्र प्रदेश
2 कडप्पा आंध्र प्रदेश
3 नरसरावपेट आंध्र प्रदेश
4 ओंगोल आंध्र प्रदेश
5 राजमहेंद्रवरम आंध्र प्रदेश
6 श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश
7 विजयनगरम आंध्र प्रदेश
8 नगांव असम
9 बिलासपुर छत्तीसगढ़
10 कोरबा छत्तीसगढ़
11 राजनांदगांव छत्तीसगढ़
12 पणजी गोवा
13 अम्बाला हरियाणा
14 बहादुरगढ़ हरियाणा
15 हिसार हरियाणा
16 करनाल हरियाणा
17 पानीपत हरियाणा
18 रोहतक हरियाणा
19 सिरसा हरियाणा
20 सोनीपत हरियाणा
21 धनबाद झारखंड
22 बागलकोट कर्नाटक
23 चिक्कमगलुरु कर्नाटक
24 हसन कर्नाटक
25 मांड्या कर्नाटक
26 तुमकुरु कर्नाटक
27 अलाप्पुझा केरल
28 कोल्हापुर महाराष्ट्र
29 नांदेड़-वाघाला महाराष्ट्र
30 सांगली महाराष्ट्र
31 बालासोर ओडिशा
32 बारीपदा ओडिशा
33 भद्रक ओडिशा
34 झारसुगुड़ा ओडिशा
35 पुरी ओडिशा
36 संबलपुर ओडिशा
37 पुडुचेरी पुडुचेरी
38 अमृतसर पंजाब
39 बीकानेर राजस्थान
40 कोटा राजस्थान
41 धर्मपुरी तमिलनाडु
42 इरोड तमिलनाडु
43 थूथुकुडी तमिलनाडु
44 नलगोंडा तेलंगाना
45 झांसी उत्तर प्रदेश
46 अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
47 मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
48 सहारनपुर उत्तर प्रदेश
49 आसनसोल पश्चिम बंगाल
50 दुर्गापुर पश्चिम बंगाल

इन शहरों के लोग फ्री में चला सकते हैं 5G इंटरनेट

Jio के इन 50 शहरों के यूजर्स जियो वेलकम ऑफर के तहत फ्री में 5G इंटरनेट का मजा ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें MyJio के जरिए इनवाइट पाना होगा. एक बार इनवाइट मिलने के बाद यूजर्स 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड फ्री इंटरनेट का मजा ले सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Jio True 5G support Jio Jio 5G Tech News Tech News In Hindi