Viral Video: मुर्गे के साथ चिल कर रही थी बत्तख, मगरमच्छ ने ऐसे बनाया शिकार

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Oct 25, 2022, 05:02 PM IST

नदी किनारे मगरमच्छ ने बत्तख को बनाया शिकार

मगरमच्छ ने बड़े ही शातिर तरीके से नदी किनारे बैठे बत्तख और मुर्गे पर हमला कर दिया और फिर...

डीएनए हिंदी: एक बत्तख अपने दोस्त मुर्गे के साथ नदी के किनारे टाइम स्पेंड कर रही थी तभी इन दोनों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. मुर्गा तो मगरमच्छ का शिकार होने से बच गया लेकिन बेचारी बत्तख को इस खतरनाक मगरमच्छ का भोजन बनना पड़ा. मगरमच्छ पानी में रहने वाले सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है. ये पानी के अंदर ही नहीं पानी के बाहर भी अपने शिकार को बड़ी आसानी से दबोच लेते हैं. मगरमच्छ बड़े ही शातिर तरीके से शिकार करते हैं और चंद सेकेंड में शिकार को दबोच कर मार देते हैं. मगरमच्छ के शिकार करने का यही हुनर इस वीडियो में नजर आ रहा है.

वायरल वीडियो में नदी के किनारे बत्तख और मुर्गा चिल करते हुए नजर आ रहे हैं. बत्तख पानी में बैठी हुई है और मुर्गा नदी के किनारे पर टहल रहा है. ऐसे में नदी के किनारे आए अपने शिकार को मगरमच्छ कैसे छोड़ देता तो इसने मुर्गे और बत्तख पर हमला कर दिया. मुर्गा तो इस हमले से अपनी जान बचा निकला लेकिन बत्तख को मगरमच्छ ने दबोच लिया.

यह भी पढ़ें :- डेंगू के मरीज को प्लेटलेट की जगह चढ़ा दिया मौसमी की जूस, मरीज की मौत के बाद पकड़ा गया गिरोह

 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Travel | Nature | animals (@wild_animal_pix) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 

वायरल वीडियो को wild_animal_pix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 67 लाख लोग देख चुके हैं और 1 लाख 9 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वायरल वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. कई लोग इस मुर्गे की किस्मत की दाद दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें -  चींटी की डरावनी तस्वीर ने जीत लिया फोटोग्रॉफी का बड़ा अवार्ड, क्या है खास?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

वायरल Viral video Viral News in Hindi Animal Videos