MS Dhoni की पत्नी Sakshi Dhoni ने लिया अनोखा मेकअप चैलेंज, वायरल हो रहा है वीडियो

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 23, 2022, 10:22 PM IST

Sakshi Dhoni : साक्षी धोनी

Sakshi Dhoni Viral Video: साक्षी धोनी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह नेचुरल फ्रूट से अपना मेकअप करती हुई नजर आ रही हैं. साक्षी के इस वीडियो पर फैंस तारीफ भरे कमेंट्स करने नजर आ रहे हैं.

डीएनए हिंदी: Sakshi Dhoni Viral Video: जहां एक तरफ भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया से मीलों दूर हैं, वहीं उनकी पत्नी साक्षी न केवल अपने पति के बारे में फैंस को अपडेट रखती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग क्रिएटिवी भी दिखाती रहती हैं. हाल ही में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार चैलेंज लिया. उन्होंने एक वायरल फ्रूट मेकअप चैलेंज को अंजाम दिया, जिसमें वह लाल चेरी का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं. 

साक्षी की क्रिएटिवी देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं. वह चेरी के रंग को ब्लश के रूप में लगाती और उन्हें लिप टिंट के रूप में भी इस्तेमाल करती नजर आती हैं. 

ये भी पढ़ें - क्यों एक-दूसरे की गोद में बैठकर फोटो खिंचा रहे हैं लड़का-लड़की, Photos Viral

यहां देखें वीडियो

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

 

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस साक्षी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें - Video: देखिए कैसे हरिद्वार में कांवड़ मेले में हो सकता था बड़ा हादसा, वीडियो हुआ वायरल

धोनी के बारे में बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के खेल के दौरान लंदन में देखा गया था. भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को ओवल में पहले वनडे के दौरान धोनी को बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान, पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ स्टैंड में देखा गया था.

धोनी ने दूसरे टी-20 के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी. बीसीसीआई ने दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज की तस्वीरें साझा कीं, जो भारतीय खिलाड़ियों को अपनी  अपने खेल के लिए बेहतर टिप्स देते हुए नजर आए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

sakshi dhoni ms dhoni best viral videos